Monday, September 28, 2026
Newspaper and Magzine


सेवा सेतु शिविर में 125 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों ने लिया संज्ञान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 28, 2026 Tags: , , , , , , ,

मेयर कोमल सैनी ने कहा जनसमस्याओं का समाधान प्राथमिकता

लोगों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें: जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट

BOL PANIPAT , 28 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनसमस्याओं के समाधान और लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सोमवार को नगर निगम कार्यालय में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची मेयर कोमल सैनी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि सेवा सेतु शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है। सरकार का उद्देश्य है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उसका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए।

जिला  अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि जनता की सुविधा और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्राथमिकता है। अधिकारी शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की बात ध्यानपूर्वक सुनें और संबंधित शिकायत पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचाना सुनिश्चित करें।

शिविर में कुल 125 शिकायतें दर्ज की गईं, जिन पर संबंधित विभागों के अधिकारियों ने संज्ञान लिया। अधिकारियों ने मौके पर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा शिकायतों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे। इन स्टालों पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और लोगों को सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही, लोगों द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों ने मौके पर संज्ञान लिया।

सेवा सेतु शिविर के माध्यम से लोगों को विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान, नरेंद्र कादयान, कृष्ण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply