Friday, July 17, 2026
Newspaper and Magzine


वाहनों की रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित एचआर06बीसी की सिरीज शुरु

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 25, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT , 25 नवम्बर। एसडीएम पानीपत वीरेन्द्र ढुल ने जानकारी देते हुए बताया कि वाहन रजिस्टेशन अथॅारिटी पानीपत में वाहनों की रजिस्ट्रेशन से सम्बंधित एचआर06बीसी की सिरीज 28 नवम्बर से शुरु कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति मनपसंद नम्बर लेने के लिए अपना आवेदन एसडीएम कार्यालय पानीपत की एमआरसी शाखा में जमा करवा सकता है।
उन्होंने बताया कि यदि किसी विशेष नम्बर के लिए एक से ज्यादा आवेदक आते हैं तो उस सूरत में उस नम्बर की नीलामी की जाएगी और ज्यादा बोली देने वाले को वह नम्बर अलॉट किया जाएगा।

Comments