Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


मानवता के लिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिये: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 13, 2025 Tags: , , , , , ,

-शिक्षा मंत्री ने उग्राखेड़ी गांव में पौधारोपण कर जिले को हरा भरा रखने का दिया संदेश
-जिले का हर नागरिक पौधों की परवरिश अपने बच्चें की तरह करें: अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज

BOL PANIPAT , 13 जून। हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने शुक्रवार को जिले के गांव उग्राखेड़ी में संकल्प से सिद्धि की और व सफाई अभियान के तहत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ पौधारोपण किया व साफ-सफाई कर लोगों को नियमित रूप से सफाई करने का संदेश दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि साफ सफाई हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिये।  इसमें हमें किसी भी प्रकार की कौताही नहीं बरतनी चाहिये। गांव के विकास  को लेकर राज्य सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है।  हर गांव का सम्मानतर रूप से विकास किया जा रहा है। उन्होंने  कई अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण किया। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों के साथ संवाद भी किया। प्रशासनिक अधिकारियों और ग्राम पंचायत द्वारा गांव में पहुंचने पर मंत्री का बुके देकर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। मंत्री ने गांव की साफ -सफाई की प्रशंसा की व गांव के सफाई कर्मचारियों और वरिष्ठï नागरिकों  के कार्य को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया।
मंत्री महिपाल ढांडा ने अपने इस कार्यक्रम के दौरान कई अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण किया व विकास कार्यो को लेकर अपने निजि कोष से चार लाख रूपये की राशि खर्च करने की घोषणा की। इसमें एक लाख रूपये की राशि क्रिकेट पिच बनाने, एक लाख रूपये की राशि स्टेडियम एसोसिएशन द्वारा मैंटेनेंस करने और दो लाख रूपये की राशि वरिष्ठï सिटिजन कल्ब को विकासात्मक कार्यो पर खर्च करने की घोषणा की।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आर्थिक रूप से मजबूत व सशक्त हो रहा है। आतंकवाद पर शिकंजा कसने के लिए ऑप्रेशन सिन्दूर के तहत जो कार्यवाही की है उससे भी आतंकवाद के फन को कुचला जा सकता है। यह ऑप्रेशन सिन्दूर भविष्य में भी जारी रहेगा। उन्होंने सरकार द्वारा 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात करते हुए कहा कि सरकार हमेशा किसान के हित में निर्णय लेती है। किसानों की फसल की 72 घण्टे में पेमेेंट करना भी अपने आप में एक उदाहरण है।
अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज ने इस मौके पर कहा कि जितनी ज्यादा संख्या में हम पौधारोपण करेंगे उतना ही हमें इसका लाभ मिलेगा। हमें फलदार व छायादार पौधों को लेकर एक-एक पौधा अपनी मॉं व धरती मॉं के नाम पर लगाना चाहिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में एक पेड़ मॉं के नाम अभियान की शुरूआत की गई थी जिसके तहत जिले में बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। स्कूलों, ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्ष भी पौधारोपण किया जा रहा है। दो लाख से ज्यादा जिले में नि:शुल्क पौधे वितरित किए जा रहे हैं। सामाजिक संगठनों को भी पौधारोपण के लिए आगे आना चाहिए। सभी का पानीपत को हरा-भरा बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य करना चाहिए।
एसडीएम मनदीप सिंह ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पौधे हमें फलों के अलावा छाया भी देते हैं व वातावरण को शुद्ध रखने का कार्य भी करते हैं। पौधारोपण हमारे जीवन का हिस्सा होना चाहिए। हमें पौधे लगाकर ही इति श्री नही करनी चाहिए बल्कि उसकी अपने बेटे व बेटी की तरह परवरिश करनी चाहिए। इस मौके पर सीईओ डॉ. किरण सिंह, डीईओ राकेश बुरा व ग्राम पंचायत द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत द्वारा कुछ मांग पत्र भी मंत्री को सौंपा गया जिसमें स्टेडियम में स्टेज निर्माण, लाईटों की व्यवस्था, ट्रांसफार्म का लोड बढ़ाने व सोलर पैनल और कम्यूनिटी हॉल को और दुरूस्त बनाने की मांग की गई। मंत्री ने सभी मांगों पर गम्भीरता से विचार करते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एनसीसी के विद्यार्थियों ने व ग्राम पंचायत सदस्यों ने बुके देकर मंत्री का स्वागत किया। मीड डे मिल वर्करों ने भी मंत्री के समक्ष अपनी मांगे रखी। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments