Sunday, May 17, 2026
Newspaper and Magzine


जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने का 12वां आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 17 मई : फौजी नगर में जमीनी विवाद में पिस्तौल से जानलेवा हमला करने मामले में फरार चल रहे बाहरवें आरोपी को सीआईए वन पुलिस ने शनिवार शाम को रिफाइनरी रोड पर पेप्सी पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कवि गांव निवासी जसवंत उर्फ जस्सू के रूप में हुई है। आरोपी को पूछताछ के बाद पुलिस ने रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। 

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले एक नाबालिग सहित 11 आरोपियों शांति नगर निवासी संदीप, खुखराना गांव निवासी सुमित उर्फ मित्तू, सौंधापुर गांव निवासी विकास उर्फ मोटा, उंटला गांव निवासी दीपक उर्फ दीपू व रवि, घरौंडा निवासी रजत उर्फ लवली, खुखराना निवासी सन्नी, नौल्था निवासी अजय और तेज उर्फ तेजबीर व केहर सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयक्त एक स्कॉर्पियों गाड़ी व 4 डंडे बरामद कर नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश कर बाल सुधार गृह मधुबन व उक्त 10 आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। 

यह है मामला;
थाना माडल टाउन में शांति नगर माडल टाउन निवासी धर्मराज पुत्र दयानंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जमीन खरीद फरोख्त का काम करता है। वर्ष 2022 में उसने सावन पार्क निवासी निलेश के साथ मिलकर बिंझौल रोड फोजी नगर में 4 एकड़ जमीन खरीदी थी। जिस पर निलेश, भाई सुरेंद्र व उसका कब्जा है।
उसने इसी प्रकार वर्ष 2023 में सेक्टर 13/17 निवासी सुनील सलूजा उर्फ बिट्टू व शांति नगर निवासी तेजवीर के साथ मिलकर सिवाह के नजदीक डाडौला रोड़ पर 4 एकड़ कृषि भूमी खरीदी थी। जिसे हिस्सों के मुताबिक बाट लिया था और कोई हिसाब किताब बकाया नहीं था।
तेजवीर व सुनील बार बार उससे और हिस्सा मांग रहे थे और जान से मारने की धमकी देते रहते थे। उसकी फौजी नगर वाली जमीन पर कब्जा करने की धमकी देते थे। 7 सितंबर को सुनील व तेजबीर ने मिलकर उसकी फौजी नगर वाली जमीन पर जेसीबी से गडडे खुदवा दिए। 8 सितंबर को वह और उसका भाई सुरेंद्र गडडो को भरवा रहे थे। इसी दौरान उसके फोन पर तेजबीर ने फोन कर कहा वह कब्जा करने आ रहा है। इसके कुछ ही देर बाद तेजबीर, सुनील उर्फ बिटटू सलूजा, संदीप, सुमित, शुभम, दीपू अपने 12/13 अन्य साथी आरापियों के साथ तीन स्कार्पियों गाड़ियों में सवार होकर आए और उन पर हमला कर दिया। आरोपी तेजबीर, सुनील उर्फ बिट्टूु ने जान से मारने की नियत से उन दोनों भाईयों पर पिस्तौल से गोलियां चलाई। अन्य आरोपियों से लाठी डंडों से चोट मारी। एक गोली भाई सुरेंद्र को पासू व दूसरी पैर के गट्टे पर लगी। उसने नीचे झूककर बचाव किया। दो गोली उसके कान के पास से गुजरते हुए उसकी गाड़ी में जा लगी। वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। भाई सुरेंद्र को उसने इलाज के लिए प्रेम अस्पताल में दाखिल कराया है। आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने के लिए जान से मारने की उक्त वारदात को अंजाम दिया है। थाना माडल टाउन में धर्मराज की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments


Leave a Reply