15 ब्रह्मकुमारियों ने किया शिव को समर्पण
BOL PANIPAT : 24 जुलाई :मतलौडा , प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के थिराना रोड़ स्थित ज्ञान मानसरोवर में आज पानीपत सर्कल की 15 बीके बहनों का समर्पण समारोह मनाया गया और साथ मे दादी जानकी हेल्थ केअर सेंटर का उद्धघाटन भी हुआ. इस मौके पर मुख्य रूप से ब्रह्माकुमारीज़ संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती बहन, पूर्व राज्य मंत्री कृष्ण लाल पंवार, जी.आर.सी. के निदेशक बीके भारत भूषण, सब जोन इंचार्ज बीके सरला बहन और समर्पित होने वाली कन्याओं के साथ उनके मात-पिता भी उपस्थित रहे. ब्रह्माकुमारीज़ से जुड़े हजारों ब्रह्मा वत्सो के बीच इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन से हुआ।

राजयोगिनी जयंती बहन ने अपने आशीर्वचन देते हुए कहा कि जीवन वही श्रेष्ठ है जो प्रभु के नाम समर्पित हो जाये। बहनजी ने आगे कहा कि विश्व कल्याण के लिए इन कन्याओं ने जो अपना सर्वस्व आज समर्पित किया है इससे महान कार्य और कुछ भी नही हो सकता। समर्पित होने वाली बहनो प्रति विशेष शुभ राय देते हुए जयंती बहन ने कहा कि जीवन भर ट्रस्टी होकर रहना है। बुद्धि में यही रहे कि हमारा कुछ भी नही, सब उस परमात्मा पिता का है। मैंपन या मेरापन यह दोनों शब्द अभिमान के प्रतीक हैं. पूर्व मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन इन बहनों ने मानव समाज के कल्याण हेतु आज जो अपना जीवन समर्पित किया है यह अति सराहनीय कार्य है. उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था एक विश्व व्यापी संस्था है जो शांत्ति स्थापना के कार्य में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दे रही है. मंच पर उपस्थित राजयोगिनी जयंती बहन व अन्य अतिथियों का बीके सुनीता बहन, बिंदु बहन व कविता बहन ने फूलों व गुलदस्तों से स्वागत किया।
कैम्पस के निदेशक बीके भारत भूषण ने कहा कि मुझे खुशी होती ये देखकर कि आज के मॉडर्न युग मे भी ये बहने दुनिया की चकाचौंध को छोड़ आध्यामिकता में अपनी रुचि रखे हुए हैं। इस मौके पर ब्रह्माकुमारी की सर्कल इंचार्ज सरला बहन ने भी अपने आशीर्वचन रखे। और साथ-साथ सभी मेहमानो का शब्दों के माध्यम से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा अगर हम अपने समय व शक्ति को मानव की भलाई के कार्य मे लगाएं तो हमारा जीवन आनन्द से भरपूर हो सकता है। कार्यक्रम में मंच संचालन बीके विवेक, माउंट आबू ने किया और कुमारी शिवि ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
आज जो बहनें संस्था में समर्पित हुई उनके नाम व स्थान-
बीके पूनम, दत्ता कॉलोनी
बीके सुनीता, मतलौडा
बीके मंजू, सुखदेव नगर एल्डिगो
बीके परवीन, अंसल सिटी
बीके सुषमा, मॉडल टाउन
बीके मोनिका, सोनीपत
बीके दिव्या, बापौली
बीके सोनिया, ज्ञान मानसरोवर
बीके छवि, बिहोली
बीके माफी, कंडेला
बीके ममता, समालखा
बीके रजनी, मॉडल टाउन
बीके गीता, भीलवाड़ा
बीके नीतू, सिवाह
बीके मंजीत, फीना
इस दौरान समर्पित होने वाली सभी बीके बहनों ने सुनहरे पीले रंग की चुन्नी ओढ़ रखी थी, बहनों ने पूरी सभा के बीच मे ही ब्रह्माकुमारीज़ की धारणाओं को जीवन मे अपनाने का प्रतिज्ञा पत्र भी पढा. साथ मे उनके मात-पिता ने खुद अपनी कन्या का हाथ जयंती बहन जो कि संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका है उनके हाथों में सौंप दिया. फिर बहनजी ने परमात्मा पिता के प्रतीक चिन्ह वाली अगूंठी सभी बहनों को पहनाई

Comments