Tuesday, January 13, 2026
Newspaper and Magzine


संत कबीर के नाम से स्वागत द्वार बनवाने व मुख्य चौक पर संत कबीर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर मेयर को सौंपा मांग पत्र 

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS SOCIAL , at August 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : हम सबके ह्र्दय मंदिर के आराध्य सद्गुरु कबीर साहेब  जोकि संवत 1455 ई.वी में एक ऐसे महापुरुष अवतार के रूप में प्रकट हुए एवं भक्ति काल के एकमात्र ऐसे महान पूर्ण संत थे जिन्होंने समाज के लोगों में व्याप्त आंडबरो एवं सामाजिक कुरीतियां पर कुठाराघात किया और साथ ही साथ उस समय के समस्त मानव जाति को सही मायनों में मानव धर्म के प्रति जागरूक किया एवं वे कर्म प्रधान समाज के पैरोकार थे और उनकी प्रत्येक रचनाओं व वाणियो में यह बात साफ झलकती है । उन्होंने विश्व लोक कल्याण का कार्य करते हुए मानव समाज को सत्य का मार्ग दिखाते हुए एक सच्चे विश्व  प्रेमी होने का अनुभव कराया । आज पानीपत शहर के कबीर पंथ जुलाहा समाज के गणमान्य व्यक्तियो का एक प्रतिनिधि मंडल पानीपत शहर के बहुसंख्यक कबीर पंथ समाज की भावनाओं को लेकर सदगुरु कबीर जनसेवा सेवा समिति (रजि0), पानीपत के उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी ओमवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में पानीपत नगर निगम महापौर अवनीत कौर से नगर निगम कार्यालय में मिलकर एक लिखित में मांग पत्र सौपा गया । मांग पत्र में नगर निगम से समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने पुरजोर तरीके से मांग की, कि पानीपत नगर निगम सीमा के अंतर्गत सद्गुरु कबीर साहेब के नाम से दो भव्य द्वार व शहर के किसी भी मुख्य चौक पर सद्गुरु कबीर साहेब जी की प्रतिमा स्थापित करके चौक का नाम सदगुरु कबीर साहेब के नाम से रखा जाये । ओमवीर सिंह पंवार ने  महापौर अवनीत कौर जी को कबीर पंथ समाज की भावनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि पानीपत शहर में सदगुरु कबीर साहेब जी के लाखों की संख्या में अनुयायी निवास करते है । इसलिए  पूरे पानीपत कबीर पंथ समाज की भावनाओ के अनुरूप ही  उक्त मांगो को महापौर के माध्यम से नगर निगम से  मांग की गई है । महापौर द्वारा समाज की  मांगों को गंभीरता से लेते हुए, आगामी निगम की हाउस बैठक में प्रस्ताव पास करवाने का आश्वासन दिया । प्रतिनिधि मंडल में ऐतिहासिक नगरी पानीपत शहर में  साहेब जी के प्रचार प्रसार का कार्य सुचारू रूप कर रही विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे । जिसमे मुख्य रूप से आदरणीय  भगत राजकुमार कटारिया ,  महेंद्र गाहल्याण ,   भगत देशराज तंवर, भगत  जयभगवान  , भगत सत्यपाल नरवाल , भगत धीर सिंह , भगत मदन लाल , भगत  रमेश चन्द ,   नरेंद्र पवार ,  भगत ऋषिपाल ,  तेजपाल पवार ,  रमेश डागर ,  भगत  सेवाराम चौहान , भानु  तोमर,  विकास आर्य , डॉ रमेश राठौर , ओमबीर सिंह पंवार मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments