राज्य स्तररीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में 161 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
BOL PANIPAT : आर्य कॉलेज पानीपत के गणित विभाग व हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर सांइस इंनवेशन एंड टैक्नॉलाजी के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तररीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो.डॉ. जगदीश गुप्ता ने, हरियाणा भर से आए कॉलेजों के विद्यार्थियों व उनके साथ आए प्राध्यापकों का कॉलेज प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया। साथ ही आज की प्रतियोगिता के प्रभारी रहे गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिव नारायण को प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
प्राचार्य प्रो.डॉ.जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी को आर्य कॉलेज के प्रांगण में राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन आर्य कॉलेज पानीपत के गणित विभाग व हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर सांइस इंनवेशन एंड टैक्नॉलाजी,पंचकुला के संयुक्त तत्वावधान में करवाया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा के 22 जिलों के सभी महाविद्यालयों से 161 प्रतिभागियों ने इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का पहला चरण प्रदेश के हर जिले में आयोजित करवाया गया था। जिले के विजेता प्रतिभागी ही आज की इस प्रतियोगिता में भाग लेने आर्य कॉलेज में पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष आयोजित करवाने के लिए हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर सांइस इंनवेशन एंड टैक्नॉलाजी,पंचकुला से दो ऑबजर्वर अनिल साहू व सुमिता मोगिंया पहुंचे।
प्रतियोगिता के प्रभारी रहे डॉ. शिवनारायण ने बताया कि प्रतियोगिता में 161 प्रतिभागियों ने भाग लिया और हायर स्टडीज़ में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, ग्रह, लोग, पॉलिसी सिर्फ़ प्रॉफ़िट नहीं, नेशनल सिक्योरिटी में आत्मनिर्भर इनोवेशन का उदय, देश की ग्रोथ में डिजिटल टेक्नोलॉजी का रोल, क्लाउड स्टोरेज का इतिहास-फ़ायदे और कमियाँ इत्यादि विषयों पर विद्यार्थियों ने बहुत ही शानदार निबंध लिखे। डॉ. शिव ने बताया कि प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए निबंधों को हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर सांइस इंनवेशन एंड टैक्नॉलाजी, पंचकुला से ऑबजर्वर अपने साथ ले गए, जंहा पर हर निबंध को विशेषज्ञ सही तरह से जांच कर परिणाम तैयार करेंगे। प्रतियोगिता का परिणाम काँसिल द्वारा आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हायर स्टडीज़ में इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स।ग्रह, लोग,पॉलिसी, सिर्फ़ प्रॉफ़िट नहीं।नेशनल सिक्योरिटी में आत्मनिर्भर इनोवेशन का उदय।देश की ग्रोथ में डिजिटल टेक्नोलॉजी का रोल।क्लाउड स्टोरेज का इतिहास, फ़ायदे और कमियाँ।प्रतियोगिता में मंच संचालन प्राध्यापिका डिंपल ने किया।
इस अवसर पर गणित विभाग से प्राध्यापिका नेहा भारद्वाज, प्राध्यापक अमनदीप सिंह, शुभम,प्राध्यापिका निधि मलिक, मीनू, साक्षी, इंदू, समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

Comments