Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


1 जनवरी से 31 जनवरी तक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया- अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए 166 आरोपियों को गिरफ्तार कर 150 मामले दर्ज किये गए।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 1 फरवरी 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेत्रत्व व मार्गदर्शन में पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जनवरी माह में विशेष पखवाड़े के दौरान अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए 166 आरोपियों को काबू कर संबधित थानों में 150 मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई। पकड़े गए आरोपियो से 2053 बोतल अवैध अंग्रेजी देसी व कच्ची शराब व 1150 लीटर लाहन, जूआ व सट्टे में दाव पर लगी 3लाख 24हजार 620 रूपए की नगदी, 49 किलो 395ग्राम गांजा, 10.90 ग्राम हेरोइन, 1किलो 300 ग्राम अफीम 8 ग्राम स्मैक व 14 अवैध देसी पिस्तौल व 3 जिंदा रौंद बरामद किये गए।

अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने जानकारी देते हुए बताया की अपराध व अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अवैध शराब, मादक पदार्थ व हथियारों की तस्करी सहित जूआ सट्टा खाइवाली के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए 1 जनवरी से 31 जनवरी तक पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिले के सभी थाना प्रंबधक, सीआईए प्रभारी सहित चौकी इंचार्जों को आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही करने के लिए सख्त निर्देश दिये गये थे। अभियान के सार्थक परिणाम निकलकर सामने आए है। एक माह के विशेष अभियान के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने उक्त अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए 166 आरोपियों को गिरफ्तार कर जिले के विभिन्न थानों में 150 मामलें दर्ज कर आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शराब, नगदी, मादक पदार्थ व अवैध हथियार बरामद किये गए। अभियान के दौरान आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के साथ ही आमजन की भी विशेष भागीदारी रही है।

जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त पाए गए 51 आरोपियों को अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से अवैध देसी शराब की 1591 बोतल, अवैध अंग्रेजी शराब की 354 बोतल, 70 लीटर कच्ची शराब, 38 बोतल बीयर व 1150 लीटर लाहन बरामद किया गया।

इसी प्रकार जूआ सट्टा खाईवाली में संलिप्त 58 युवकों को गिरफ्तार कर संबधित थाना में 44 मुकदमें दर्ज किये गए। आरोपियों के कब्जे से जूआ व सट्टे में दाव पर लगी 3लाख 24 हजार 620 रूपए की नगदी बरामद की गई।

इसी प्रकार मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्त पाए गए 13 आरोपियों को काबू कर आरोपियों के कब्जे से 49 किलो 395ग्राम गांजा, 10.90 ग्राम हेरोइन, 1किलो 300 ग्राम अफीम व 8 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

इसी प्रकार अवैध हथियार के कारोबार में संलिप्त 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से अवैध 14 देसी पिस्तौल व 3 जिंदा रौंद बरामद किए गए।

वही सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करते पाए जाने पर अलग-अलग स्थान से 10 आरोपियों को काबू कर संबधित थाना में 6 मुकदमें दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने एक बार फिर कड़े शब्दो में कहा जिले में किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार को बर्दाश्त नही किया जायेगा और पुलिस द्वारा इस तरह की सख्त कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी। उन्होने आमजन से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में सूचना नजदीकि पुलिस थाना, अपराध शाखा, चौकी, पुलिस कंट्रोल रूम या डॉयल 112 नम्बर पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गुप्त रखी जायेगी वही आरोपियों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।

Comments