बिजली के सब-स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का फरार चल रहा एक और सदस्य काबू।
BOL PANIPAT : 13 मार्च 2022, बिजली के सब-स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का फरार चल रहा एक और सदस्य काबू। आरोपी एक महिने से फरार चल रहा था, इसके पांच साथियों को फरवरी में चोरीशुदा 8 क्विंटल बिजली की तार व वारदात में प्रयोग की पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में चोरी की 10 वारदातों का खुलासा हुआ था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया जलालपुर में बिजली के सब-स्टेशन सहित विभिन्न स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के सदस्य सुनील पुत्र श्यामलाल निवासी खोजकीपुर को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने शनिवार देर साय गुप्त सूचना के आधार पर दंबिस देकर सैक्टर 29 में फलौरा चौक से काबू किया। उन्होने बताया फरवरी में सीआईए-टू पुलिस की टीम ने डाडोला चौक पर नाकाबंदी कर विनोद निवासी एकता विहार कॉलोनी, पुष्पेंद्र व राकेश निवासी छाजपुर कला, मोनू व दीपक निवासी खोजकीपुर को 8 क्विंटल बिजली की चोरीशुदा तार व पिकअप गाड़ी सहित गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने साथी सुनील पुत्र श्यामलाल निवासी खोजकीपुर के साथ मिलकर जलालपुर में बिजली के सब-स्टेशन स्टेशन सहित अलग-अलग स्थान पर चोरी कुल 10 वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
पांचो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के पश्चात पुलिस टीम फरार आरोपी सुनील की धरपकड़ के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी।आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर छुपकर रह रहा था।
गिरफ्तार आरोपी सुनील से गहनता से पुछताछ उपरांत पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपियों से चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ था :
1. आरोपियों ने 11/12 फरवरी की रात जलालपुर में बिजली के सब-स्टेशन से करीब 19/20 क्विंटल बिजली की तार चोरी की। चोरी की उक्त वारदात बारे समालखा थाना में बिजली विभाग के एसडीओ मोहित दहिया की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
2. आरोपियों ने नवम्बर 2021 में जगबीर निवासी कालीरमन पाना समालखा के खेत में लगे ट्यूबवेल से 40 फिट बिजली की तार चारी की। जगबीर की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
3. आरोपियों ने 10 जनवरी की रात समालखा में हथवाला रोड पर भारत मशीनरी स्टोर नामक दुकान के बाहर से 7/8 लोहे के पाईप चोरी की। दुकान संचालक इकबाल निवासी आटा की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
4. आरोपियों ने अक्तूबर 2021 में डिकाडला पावर हाउस से करीब 10 क्विंटल बिजली की पुरानी तार चोरी की। बिजली विभाग के एसडीओ की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
5. आरोपियों ने जनवरी में गांव गढ़ी छाजू खेतों में लगे ट्यूबवेल का स्टार्टर चोरी किया। श्याम निवासी गढ़ी छाजू की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
6. आरोपियों ने 3/4 फरवरी की रात करहंस में खेतो में लगे ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी किया। ईश्वर निवासी करहस की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
7. आरोपियों ने 31 दिसंबर की रात नेस्ले के पास निर्माणाधीन पुल की साईट से लोहे की स्टरिंग की 20 प्लेट चोरी की। साईट पर काम कर रहे सुरेंद्र निवासी धनसौली की शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज है।
8. आरोपियों ने अक्तूबर 2021 में नवादा आर गांव के खेतों से बिजली की मोटर चोरी की नवादा आर निवासी हारूण की शिकायत पर थाना सनौली में मुकदमा दर्ज है।
9. आरोपियों ने दिसंबर 2021 में नन्हेडा गांव में अमित के खेत में कोठड़े से स्टार्टर, स्प्रे की टंकी व 2 कट्टे यूरिया चोरी किया। अमित निवासी नन्हेड़ा की शिकायत पर थाना सनौली में मुकदमा दर्ज है।
10. आरोपियों ने करीब डेढ़ सप्ताह पहले पत्थरगढ में खेतों से एक इंजन चोरी किया। हंसराज निवासी सनोली खुर्द की शिकायत पर थाना सनोली में मुकदमा दर्ज है।

Comments