बुजुर्ग महिला को बंधक बना लूट करने वाले आरोपियों को रिमांड अवधि पूरी होने पर भेजा गया जेल.
32 हजार रूपए, सोने की दो अंगूठी व एक जोड़ी टोपस एवं वारदात में प्रयोग की दो अवैध देसी पिस्तौल बरामद
BOL PANIPAT : 8 सितम्बर 2022, सीआईए वन की टीम ने तहसील कैंप के प्रकाश नगर में गत 25 जुलाई को बुजुर्ग महिला को घर में हथियार के बल पर बंधक बना लूट करने वाले गिरोह के पांच आरोपियों के कब्जे से लूटी गई राशि में से बचे 32 हजार रूपए, सोने की दो अंगूठी व एक जोड़ी टोपस एवं वारदात में प्रयोग की दो अवैध देसी पिस्तौल बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पांचों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। आगे की जांच जारी है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी टीम ने लूट की उक्त वारदात का पर्दाफास करते हुए वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के चार आरोपी कपिल व पंकज निवासी चांदना हेडी बागपत, सोमपाल निवासी सालहेडी मुजफ्फरनगर यूपी व संदीप निवासी न्यू रमेश नगर तहसील कैंप पानीपत को 1 सितम्बर को सैक्टर 18 रोड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ था कि गिरोह के सरगना आरोपी संदीप ने ही अपने दामाद के घर लूट करवाई थी। पूछताछ में खुलासा हुआ था आरोपी संदीप की बेटी व तहसील कैंप के प्रकाश नगर निवासी जुगनू बैंक में जॉब करते है। दोनों की जून में शादी हुई थी। शादी के दो-तीन दिन बाद ही आरोपी संदीप ने दामाद जुगनू के पास पैसे व जैवरात देखकर लालच आ गया और घर में लूट करवाने की योजना बनाई। आरोपी संदीप ने यूपी के छपरौली निवासी अपने दोस्त इनाम से मिलकर दामाद जुगनू के घर की सारी जानकारी दी। इनाम ने संदीप को अपने जानकार कपिल व सोमपाल निवासी चांदना हेडी बागपत व कपिल निवासी सालहेडी मुजफ्फर नगर यूपी से मिलवाया। आरोपी संदीप व इनाम ने तीनों को घर की जानकारी देकर लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार किया। आरोपी संदीप ने तीनों को बताया था की दामाद जुगनू व बेटी दिन में जॉब पर चले जाते है। घर पर बेटी की सास सुदेश अकेली ही रहती है।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया गिरफ्तार चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय से 6 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने वारदात में प्रयोग किये दोनों अवैध देसी पिस्तौल यूपी के गाजियाबाद जिला के गांव पतला निवासी अशोक से 15 हजार रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी अशोक को जीटी रोड सैक्टर 18 मोड़ से बुधवार को गिरफ्तार किया गया। वही वारदात में संलिप्त आरोपी इनाम को सनौली में बापोली मोड़ से सोमवार को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड के दौरान गहनता से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया था।
वारदात को अंजाम देने के लिए तीनों आरोपी यूपी से बाइक पर पानीपत आए थे :
आरोपी कपिल, पंकज व सोमपाल 25 जुलाई को यूपी से बाइक पर पानीपत आए और मुंह पर कपड़ा लपेट व हेलमेट पहने दिन में करीब 12 बजे तहसील कैंप में जुगनू के घर के अंदर घूसे। जुगनू व उसकी पत्नी जॉब पर गए थे घर पर उसकी मॉ सुदेश अकेली ही थी। तीनों आरोपी बुजुर्ग महिला सुदेश को पिस्तौल के बल पर बंधंक बना कर अलामारी से करीब 1 लाख रूपए कैश व सोने के जैवरात लूटकर फरार हो गए थे।
थाना तहसील कैंप में बुजुर्ग महिला सुदेश की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :
थाना तहसील कैंप में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला सुदेश पत्नी श्याम सुंदर निवासी प्रकाश नगर तहसील कैंप ने 25 जुलाई को शिकायत देकर बताया कि वह घर पर अकेली थी। बेटा जुगनू व पुत्रवधू जॉब पर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे तीन अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधे घर के अंदर आए तीनों ने सिर पर हेलमेट पहना हुआ था। आरोपियों ने उसे गन प्वाइट पर बंधक बना लिया और अलमारी का ताला तोड़ कर 2 सोने के हार, टोपस, बालिया, 12 अंगुठी, 6 चैन व चांदी की 3 पायल व चुटकी व 4 लाख रूपए कैश लूट कर ले गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में आईपीसी की धारा 342, 379बी, 392, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments