सड़क हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत.
BOL PANIPAT : पानीपत के ताऊ देवी लाल पार्क के पास आज एक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में बाइक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठी किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
जांच अधिकारी के अनुसार पानीपत की शास्त्री कॉलोनी का रहने वाला अनुज शर्मा अपनी दोस्त खुशी के साथ बाइक पर सवार होकर पानीपत से ताऊ देवी लाल पार्क से पानीपत की ओर रहा था तभी आगे चल रही अर्टिगा कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अनुज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठी खुशी की आंखें अंदर धंस गई। कार चालक ने दोनो को कार में डाल कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में लिखा है कि आगे चल रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिस कारण यह हादसा हुआ है। वही घायल युवती का कहना है कि वे ताऊ देवीलाल पार्क से वापिस पानीपत की ओर आ रहे थे और बाइक पर चलते समय रील बना रहे थे। ध्यान मोबाइल में होने के कारण यह हादसा हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार चालक की खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

Comments