ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
BOL PANIPAT : समालखा क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर जीआरपी समालखा पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक पर आधा किलोमीटर दूर तक शव के टुकड़े बिखरे हुए थे। जिन्हें इक्ट्ठा कर पुलिस ने मौके पर शव की शिनाख्त के प्रयास किए गए। शव की शिनाख्त हो गई। शव को पानीपत सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। शव का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Comments