समालखा में डोर टू डोर अवेयरनेस प्रोग्राम करके सभी वार्ड वासियों व आने जाने वाले व्यक्तियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे जानकारी देकर नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई।
BOL PANIPAT : 20 अक्तूबर। पानीपत पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में नशा मुक्त अभियान टीम ने डीएसपी प्रणय कुमार की देखरेख में आज बिहौली रोड, जौरासी रोड, शास्त्री नगर, गांव भापरा, वार्ड नंबर 02 समालखा में जाकर डोर टू डोर अवेयरनेस प्रोग्राम करके सभी वार्ड वासियों व आने जाने वाले व्यक्तियों को नशा करने के दुष्परिणाम बारे विस्तृत जानकारी देकर जीवन में कभी भी नशा नहीं करने बारे शपथ दिलवाई गई। और नशा करने वाले व्यक्तियों का सरकारी अस्पताल पानीपत में फ्री इलाज करवाने व जो व्यक्ति नशा बेचते हैं उनकी शिकायत पानीपत पुलिस या हेल्प लाइन नंबर 1933 पर करने बारे सभी वार्ड वासियों व आने जाने वाले व्यक्तियों को जागरूक किया गया।

Comments