Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


भाषण प्रतियोगिता में 20 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 5, 2023 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(पी.जी.) महाविद्यालय, पानीपत के सेमिनार हॉल में विरासत क्लब, इतिहास विभाग के तत्वावधान में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इतिहास विभाग द्वारा 28 सितंबर 2023 से 06 अक्टूबर तक शहीद भगत सिंह, लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष में “विरासत सप्ताह” मनाया जा रहा है। इस दौरान इतिहास विभाग का संग्रहालय सभी के लिए खुला हुआ है। प्रतिदिन सैकड़ों विद्यार्थी संग्रहालय का अवलोकन कर रहे हैं। इसी क्रम में आज भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पानीपत के धरोहर स्थलों का भ्रमण भी किया जाएगा। इस भाषण प्रतियोगिता के विषय “विरासतः महत्व व संरक्षण”, “महात्मा गांधी की विचारधारा”, “लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश” तथा “भगत सिंह की विचारधारा” रहे। प्राचार्य अजय कुमार गर्ग ने इन महापुरुषों के उल्लेखनीय योगदान के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के विचारों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने की कोशिश करनी चाहिए। भाषण प्रतियोगिता में 20 छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर दास तथा अंग्रेज़ी विभाग के प्रोफेसर विनय वधवा रहे। प्रतियोगिता का संचालन इतिहास के डॉक्टर नरवीर व प्रोफ़ेसर रवि ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हर्षिता (बी॰ ए॰ तृतीय वर्ष), कोमल (बी॰ ए॰ द्वितीय वर्ष) दूसरा स्थान अंजली (बी॰ ए॰ तृतीय वर्ष ) तीसरा स्थान छवि (बी॰ ए॰ तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया। इस अवसर पर इतिहास विभागाध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर दास ने बताया कि विद्यार्थियों को अपनी धरोहर के प्रति जागरूक करने और उन्हें संग्रहित करने के लिए इतिहास विभाग की ओर से विरासत The Heritage Club की स्थापना की गई है। यह भाषण प्रतियोगिता इसी लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रयास है । फिर उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

Comments