Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हिंदी विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता करवाई गई

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 23, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में 75 वें  आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता करवाई गई जिसका विषय भारत कल आज और कल रहा | इसमें विभिन्न राज्यों के 18 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया | इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विशाखा, आदर्श महिला महाविद्यालय, भिवानी, द्वितीय स्थान सागर राणा आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत एवं  तृतीय स्थान रीना रानी, आई बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत ने प्राप्त किया | कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने इन विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उनमें छिपी हुई प्रतिभा को जागरूक करती हैं एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं साथ ही उन्हें सशक्त बनाती हैं |हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि वर्तमान समय में जो युवा पीढ़ी है जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच में है वह आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र के महत्व को बेहतर ढंग से नहीं जानती है ऐसे में उसे अपने देश के इतिहास और वर्तमान से जोड़ना जरूरी है साथ ही यह भी कि आने वाले समय में उन्हें किन किन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा | निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. जोगेश एवं डॉ पूजा मलिक ने निभाई | इस में डॉ. सुनीता डंडा और प्रो रीतु  का भी सहयोग रहा |

Comments