बीसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई.बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा बीसीए अंतिम वर्ष (सत्र 2023–2026) के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, डॉ सुनीत शर्मा, डॉ निधान सिंह , डॉ विक्रम कुमार , प्रो अश्वनी गुप्ता , प्रो विनय भारती, प्रो अंजलि गुप्ता दीप्ति , प्रो नीतू, प्रो मोहित , प्रो पूजा , प्रो नीरू , प्रो तमन्ना द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा कि विदाई समारोह विद्यार्थियों के लिए एक भावुक पल होता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब इन विद्यार्थियों को आगे भविष्य में आने वाली चुनौतियों का सामना करते हुए बुलंदियों को छूना है तथा अपने महाविद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना है। उन्होंने कहा की बी.सी ए के विद्यार्थी होने के नाते रिसर्च में भी अपना भविष्य बना सकते हैं।उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर सीखते रहने, मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा समाज में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बीसीए के जूनियर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नृत्य, संगीत एवं मनोरंजक गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। विभिन्न खेलों और गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर बीसीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों एवं कॉलेज में बिताए गए यादगार पलों के लिए स्मृति चिन्ह (Memento) प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज के शिक्षकों एवं स्टाफ का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यहां बिताया गया समय उनके जीवन का अमूल्य हिस्सा रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान Mr. Farewell, Ms. Farewell का भी चयन किया गया, इस विदाई समारोह में मिस फेयरवेल पायल , मिस्टर फेयरवेल आर्यन राघव को बनाया गया। । जिससे कार्यक्रम में उत्साह और भी बढ़ गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक (Convener) अश्विनी गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “बीसीए के विद्यार्थी न केवल तकनीकी ज्ञान में दक्ष हैं, बल्कि उनमें नेतृत्व क्षमता, नवाचार और अनुशासन भी देखने को मिलता है। हमें विश्वास है कि ये विद्यार्थी अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे।”
कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष एवं अन्य प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने ज्ञान और कौशल के बल पर जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के सदस्य, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और भावुक माहौल में विदाई ली

Comments