Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


नियमित शिविर के आयोजन ने शिकायतकर्ताओं के लिए खोले बड़े स्तर पर समाधान के रास्ते : उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 23, 2024 Tags: , , , , ,

-समाधान शिविर की प्रगति का शिकायतकर्ताओं को मिल रहा सीधा लाभ
-शिविर में समीक्षा से अधिकारियों पर समस्याओं का बोझ हो रहा है हल्का।
-समाधान शिविर में 267 समस्याएं आई 142 का हुआ मौके पर निदान

BOL PANIPAT , 23 जुलाई। हरियाणा सरकार द्वारा जिला सचिवालय व उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविरों में शिकायतकर्ताओं के लिए बड़े स्तर पर समाधान के रास्ते खुल  हैं। ये समाधान शिविर रोजाना समीक्षा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। शिविर की प्रगति का शिकायतकर्ताओं को सीधा लाभ पहुंच रहा है। शिविर में रोजाना हो रही समीक्षा से अधिकारियों पर समस्याओं का बोझ हल्का हो रहा है।
 उपायुक्त डॉ.वीरेंद्र कुमार दहिया शिकायतकर्ताओं से प्राप्त समस्याओं के निदान में गहन रूचि लेते हैं जिसका लाभ शिकायतकर्ताओं को बड़े स्तर पर मिल रहा है। इन समाधान शिविरों में जनता की पुकार पर कार्यवाही की जाती है। शिविरों में जनता की समस्याओं की हो रही सुनवाई से राज्य सरकार की कार्यशैली के प्रति भी लोगों के विश्वास में बढ़ोतरी हुई।
उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर में कभी समस्याएं ज्यादा पहुंच जाती है तो कभी इनका प्रतिशत कम रह जाता है। इस अंतराल को देखकर लगता है कि हमने जो यात्रा लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर शुरू की थी उसमें हमने उम्मीद से ज्यादा सफलता हासिल हुई है। क्योंकि सप्ताह भर में यहां समस्याओं को लेकर पहुंचने वालों का प्रतिशत कई बार 350 से ज्यादा तो कभी 250 से ऊपर दिखाई पड़ा। ऐसे में यहीं अनुमान लगाया जा सकता है कि समस्याओं के समाधान का स्तर मजबूत  है व इसका लाभ यहां पहुंचने वालों को मिल रहा  है।
उपायुक्त ने बताया कि शिविर में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे शिकायतकर्ताओं का शिविर के प्रति मनोबल बढ़ा है व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा उनकी नियमित समस्याओं के हो रहे समाधान से  लोगों का प्रशासन के प्रति और विश्वास मजबूत हुआ है। उपायुक्त ने बताया कि सावन के मौसम को ध्यान में रखते हुए कुछ दिन पूर्व शुरू किये गए एक पेड़ मां के नाम अभियान को भी बड़ी सफलता मिल रही है।
उपायुक्त ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में यह अभियान प्रगति के पथ पर है। शिविर में पहुंचने वाले हर व्यक्तियों को वन विभाग के द्वारा एक एक पौधा दिया जाता है जिसमें लगातार पौधरोपण के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है। शिकायत के समाधान के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण की यह पहल लोागों के लिए जीवन का हिस्सा बन गई है। उपायुक्त ने शिकायतकर्ताओं से आह्वान किया कि समाधान शिविर में जो समस्याएं पहुंच रही है उनका निदान सम्भव है।
शिविर में शिकायत लेकर पहुंच सुरेन्द्र वासी छाजपुर खुर्द ने ट्रांसफार्मर का लोड अधिक होने के कारण नया ट्रांसफार्म लगवाने की मांग की। उन्होंने लोड की स्थिति प्रशासन के सामने रखी व बताया कि धान के इस मौसम में उनकी फसल प्रभावित हो रही है जिससे ज्यादा लोड होने की स्थिति में मोटर जलने का खतरा बना रहता है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए
शिकायतकर्ता शिव कुमार वासी विकास नगर ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि उन्होंंने विकास नगर के वार्ड 16 में लाइट लगाने का कार्य किया था। जिसका श्रम उन्हें नहीं मिल पाया है। उन्होंने उपायुक्त से उनकी मजदूरी दिलवाने का अनुरोध किया। एक अन्य शिकायत में ग्यारहवीं के छात्र पुष्कर ने प्रशासन से अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि उनका घरेलू समस्या के कारण स्कूल में दाखिला नहीं हो पाया जिसका उनके भविष्य पर प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने स्कूल में दाखिला कराने में सहयोग के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को मामले को देखते हुए मदद करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एडीसी डॉ.पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल, जिला परिषद की डीप्टी सीईओ कंचन, सीएमओ जयंत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, डॉ. ऊर्मील ईएसआई, डीडीपीओ विशाल परासर आदि मौजूद रहे।

Comments