Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सांसद संजय भाटिया ने श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश उत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा लिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 13, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 अप्रैल। करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया ने बुधवार सांय डीसी सुशील सारवान व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय सेक्टर 13-17 में आगामी 24 अप्रैल को आयोजित श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशउत्सव के दृष्टिगत चल रही कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जायजा लिया और विचार विमर्श किया।

डीसी सुशील सारवान ने मौके पर ही सांसद संजय भाटिया को विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर पंजाबी साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष गुरविन्द्र सिंह धमीजा, एसडीएम पानीपत वीरेंद्र ढुल, एसडीएम समालखा अश्वनी मलिक,ईओ एचएसवीपी अनुपमा मलिक,सीटीएम राजेश सोनी, एमडी शुगर मिल नवदीप सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा,निगम अभियंता राजेश कौशिक व नवीन कुमार सहित विभिन्न सम्बंधित विभागों के विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे।

Comments