जिले की मंडियों मे 297149.8 मीट्रिक टन गेहूं की हुई आवक व 269290.4 मीट्रिक टन की हुई खरीद: उपायुक्त: डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
BOL PANIPAT : पानीपत, 2 मई। जिला उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की मंडियो में गेहूं की खरीद का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। 1 मई तक मंडियों में मीट्रिक टन की कुल 297149.8 अवाक हुई है व 269290.4 मीट्रिक टन की खरीद हुई है और 257493.9 मीट्रिक टन की अब तक लिफ्टिंग हुई है ।
उपायुक्त ने बताया कि सभी मंडियों में खरीद का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि पानीपत मंडी में 30634.4मीट्रिक टन की आवक हुई व 30133.9 मीट्रिक टन की खरीद हुई व 30109.1 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है। बाबरपुर मंडी में अब तक 15687.8 मीट्रिक टन की कुल आवक हुई व 15481.8 की खरीद हुई और 15924 मीट्रिक टन की लिफ्टिंग हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि बबैल मंडी में 4769.1 मीट्रिक टन की आवक हुई व 4769.1 की खरीद हुई और 4613.5 की लिफ्टिंग हुई। बापौली मंडी में 30090 की आवक हुई व 29228.6 की खरीद हुई और 25096.5 की लिफ्टिंग हुई है। सनौली में 4466.1की आवक हुई और 4466.1 की खरीद हुई और 4347.8 की लिफ्टिंग हुई है ।
इसी प्रकार समालखा मंडी में 85369.2 की आवक 70145.8की खरीद हुई और 62409.3कि लिफ्टिंग हुई है। मडलोडा मंडी में 59293.8 की आवक और 49090.9की खरीद हुई और 51375.1की लिफ्टिंग हुई है। छिछराना में 14156.5की आवक हुई और 14091की खरीद हुई व 13986 लिफ्टिंग हुई। उरलाना कलां में 2873.1की आवक हुई ओर 2873.1की ही खरीद हुई और 2795 लिफ्टिंग हुई। इसराना मंडी में 41404.4की आवक, 40604.7की खरीद और 38457.6 की लिफ्टिंग हुई है। नौल्था में की आवक नहीं और ना ही खरीद की कोई सूचना है। अहर मंडी से 8405.4 की आवक हुई व 8405.4 की खरीद हुई है और 8380 की लिफ्टिंग हुई है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे लिफ्टिंग में और तेजी लाएं व किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखें।

Comments