Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले में आते समय अपने जरुरी दस्तावेज जरुर लेकर आए : सांसद संजय भाटिया


BOL PANIPAT , 2 मार्च। सांसद संजय भाटिया ने बुधवार को इसराना में आयोजित मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का शुभारम्भ करते हुए सभी आवेदनकर्ताओं से अपील की कि वे मेले में आते समय अपने जरुरी दस्तावेज जरुर लेकर आए ताकि समय पर उनको इन योजनाओं का लाभ दिया जा सके, वहीं उन्होंने मेले में प्राप्त हुए ऋण से सम्बंधित आवेदनों पर भी तत्परता से कार्यवाही करने के लिए भी कहा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का दूसरा चरण शुरू किया गया है। पहले चरण में जितने भी आवेदन आए थे उनमें पात्र लाभार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने की दिशा में काम शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मौके पर ही सभी अधिकारियों और विभागों के प्रतिनिधि इन मेलों में यह सुनिश्चित करते हैं कि आवेदनकर्ता के दस्तावेजों में कोई कमी हो तो उसे पूरा करवाया जाए।

सांसद संजय भाटिया ने सभी अधिकारियों से अपील की कि पहले चरण में जो कमियां रह गई हैं उसे दूसरे चरण में दूरुस्त करें ताकि लक्ष्य को हासिल किया जा सके। हर 15 दिन में उक्त योजना को लेकर समीक्षात्मक बैठक आयोजित की जाएगी और सभी आवेदनों पर बारिकी से विचार-विमर्श किया जाएगा। जो केस खारिज हो जाते हैं उन पर भी कोशिश करके उनका समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने अंत्योदय मेलों में काम कर रहे अधिकारियों की प्रशंसा भी की। इस मौके पर डीसी सुशील सारवान, एडीसी वीना हुड्डा, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी भी उपस्थित रहे।

Comments