जूआ खेलते 3 व शराब तस्करी में 2 आरोपी गिरफ्तार।
05 फरवरी 2022, जूआ खेलते 3 व शराब तस्करी में 2 आरोपी गिरफ्तार। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया की पुलिस अधीक्षकशशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, जूआ, सट्टा खाईवाली सहित अन्य अपराधिक वारदातों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान शुक्रवार को जिला पुलिस की विभिन्न टीमों ने जूआ खेलते 3 व शराब तस्करी में 2 आरोपियो को अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया। जूआ खेल रहे 3 आरोपियों से जूआ में दाव पर लगी 6 हजार रूपए की नगदी व शराब तस्करी में पकड़े गए 2 आरोपियों से 36 बौतल अवैध देसी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में मुकदमें दर्ज कर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई गई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ट ने कहा कि जिला पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मादक पदार्थ, शराब की अवैध तस्करी, जूआ सट्टा खाईवाली सहित तमाम अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों पर जिला पुलिस की विभिन्न टीमें विशेष नजर बनाए हुए है। ऐसी गैर कानूनी गतिविधियां करने वाले आरोपियों की सुचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और असामाजिक तत्वों पर तुरंत कानूनी कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी।
थाना माडल टाउन की आठ मरला चौकी पुलिस की टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान आजाद नगर में फाटक के पास से नीतिश पुत्र कटीमन निवासी रामपुर दुमराह पटना बिहार को 24 बौतल अवैध देसी शराब मार्का फौजी नंबर 1 सहित गिरफ्तार किया। इसी प्रकार थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने अर्जून नगर से रवि पुत्र मेहर सिंह निवासी काबड़ी को 48 पव्वे देसी शराब मार्का रसीला संतरा व मोटा संतरा सहित गिरफ्तार किया।
जूआ खेल रहे आरोपियों पर की गई कार्रवाही।
थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम शुक्रवार को गश्त के दौरान इंद्रा कॉलोनी में जूआ खेल रहे आरोपी नरेश पुत्र गुड्डू व राजीव पुत्र दीपराम निवासी कच्ची फाटक इंद्रा कॉलोनी व साजिद पुत्र मुखतारा निवासी सिवाह गढ़ी पानीपत को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 6 हजार रूपए की नगदी बरामद हुई।

Comments