Tuesday, July 28, 2026
Newspaper and Magzine


दुकान में घूसकर मारपीट करने, जाति सूचक गाली देने व चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 जुलाई 2025, सिवाह गांव में पशु अस्पताल के सामने स्थित मेडिकल स्टोर में घुसकर डंडों से मारपीट, चोरी करने व जाति सूचक गालियां देने के एक आरोपी को थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सिवाह गांव निवासी अमित के रूप में हुई है।

उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात में संलिप्त फरार अपने दो साथी आरोपियों गांव सिवाह निवासी बिंदर व हर्ष के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक डंडा व चोरी किया टीवी का सेट टॉप बॉक्स बरामद कर शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सिवाह गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने गांव में पशु अस्पताल के सामने प्रदीप मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान की हुई है। 27 जून की रात करीब 10 बजे बिंदर उर्फ दाउद व उसके साथ दो अन्य लड़के डंडे व हथियार से लैस होकर दुकान में घुस आए। तीनों ने उस पर डंडो से हमला कर दिया। पीटते हुए जाति सूचक गालियां दी। आरोपियों ने धमकी दी यह अंकित की शिकायत देने का ट्रेलर है। आगे से शिकायत दी तो जांन से मार देंगे। आरोपी दुकान की पूरे दिन की सेल के पैसे लेकर फरार हो गए। इसके कुछ देर बाद वापिस आकर कैमरे की डीवीआर की जगह टीवी का सेट टॉप बॉक्स उठाकर ले गए। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में प्रदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments