Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


-अवैध शराब सहित अलग अलग स्थान से 3 आरोपी गिरफ्तार. 36 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 26, 2024

BOL PANIPAT : 26 सितम्बर 2024, विधानसभा आम चुनाव को जिला में शांतिपूर्ण व भय रहित माहौल में करवाने के लिए पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने सभी थाना प्रबंधक व चौंकी इंचार्जा को अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने व आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए है। पुलिस की टीमों ने बुधवार को अलग अलग स्थान से 3 युवकों को अवैध शराब बेचते व तस्करी करते गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 36 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि बुधवार को थाना तहसील कैंप पुलिस टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर देशराज कॉलोनी में गली में अवैध रूप से शराब बेच एक युवक को काबू कर उसके कब्जे से 6 बोतल 4 अध्धे व 16 पव्वे अवैध देसी शराब बरामद की। आरोपी की पहचान अमित पुत्र सुबेसिंह निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में हुई। इसी प्रकार थाना तहसील कैंप पुलिस की दूसरी टीम ने देशराज कॉलोनी में अन्य गली में बग्गा पुत्र रतन निवासी देशराज कॉलोनी को 3 बोतल, 8 अध्धे व 8 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला सहित गिरफ्तार किया।
इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस टीम ने सेक्टर 24 में उग्राखेड़ी रोड पर खोखे में अवैध रूप से शराब बेच रहे आरोपी अशोक पुत्र नौरंग निवासी सेनी कॉलोनी को 9 बोतल, 3 अध्धे व 21 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया।

Comments