Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में पानीपत पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at April 19, 2023

हथियार के बल पर कार लूटने वाले गिरोह के सरगना सहित 4 बदमाश अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार. कार लूट की तीन वारदातों सहित लूटपाट की कुल 6 वारदातों का खुलासा

लूटी गई एक टाटा पंच कार, एक बाइक व वारदात में प्रयोग किया एक देसी पिस्तौल, एक डोगा गन, दो जिंदा रौंद, एक लोहा पंच व एक सरिया बरामद.

BOL PANIPAT :19 अप्रैल 2023, पानीपत, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने हथियार के बल पर कार लूटने वाले गिरोह का पर्दाफास करते हुए गिरोह के सरगना सहित 4 बदमाशों को बीती देर सायँ अवैध हथियारों सहित काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि उनकी टीम मंगलवार देर रात गश्त के दौरान थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत गांव भापरा अड्डे पर मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गढ़ी छाजू मोड़ पर अवैध हथियारों से लैस 4 युवक बिना नंबर की एक टाटा पंच कार लेकर खड़े है। आरोपी युवक राहगिरों को लूटने की फिराक में है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने गाड़ी पर लगी बत्ती को उतार कर अंदर रख लिया और तुरंत गढ़ी छाजू मोड़ के नजदीक पहुंचे तो हथियारों से लैस चार युवक एकदम रोड पर आए और गाड़ी को रूकने का इशारा किया। ड्राइवर ईएसआई शमशेर ने गाड़ी रोक दी। गाड़ी के रूकते ही उनमें से एक आरोपी ने ड्राईवर शमशेर की तरफ पिस्तौल तान दी और गाड़ी से नीचे उतरने व जो कुछ सामान है निकालने की धमकी दी। पुलिस टीम ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए मौके पर चारों आरोपियों को धर दबोचा। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक टाटा पंच कार, एक देसी पिस्तौल, एक डोगा गन, दो जिंदा रौंद, एक लोहा पंच व एक सरिया बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान नीरज पुत्र जयसिंह निवासी गांव आटा पानीपत, रोहित पुत्र सतपाल निवासी पुरखास सोनीपत, शिवम पुत्र कपिल निवासी नाथूबास भिवानी व सोनू पुत्र छोटे लाल निवासी ब्रहम्न वास अलवर राजस्थान के रूप में हुई।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 398,401 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त टाटा पंच कार 4 दिन पहले सोनीपत में कामी रोड पर हथियार के बल पर लूटने बारे स्वीकारा। वारदात बारे सोनीपत के थाना सदर में मुकदमा दर्ज है।
लूट की अन्य वारदातों बारे पूछताछ करने पर आरोपियों ने गत जनवरी माह में रात के समय पानीपत अंसल गेट के पास हथियार के बल पर एक आई-10 कार लूटने, फरवरी माह में नहर से साथ लगते रिफाइनरी रोड पर गांव गढ़ी सिकंदरपुर के पास एक आई-20 कार, अप्रैल में नहर बाइपास पर एक बाइक लूटने की वारदात सहित डेढ़ महीने पहले सोनीपत के गांव दुभेटा में शराब ठेके पर लूट व दो महीने पहले भिवानी में मेडिकल स्टोर संचालक से 12 हजार रूपए लूटने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदातों बारे संबधित थाना में मुकदमें दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया की पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी रोहित व आरोपी नीरज काफी समय से दोस्त है। आरोपी नीरज की करीब 5 महीने पहले इंस्टाग्राम पर आरोपी सोनू के साथ दोस्ती हुई। आरोपी सोनू अपने दोस्त आरोपी शिवम को साथ लेकर आरोपी नीरज व रोहित से मिलने आया। सभी आरोपियों को धूमने फिरने का शौक था। शौक पूरा करने के लिए आरोपियों ने योजना बनाकर हथियार के बल पर पानीपत, सोनीपत में कार लूट की वारदातों सहित भिवानी में लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ गिरोह का मास्टर माइंड आरोपी नीरज है। लूट की वारदातों में प्रयोग किये अवैध देसी पिस्तोल व डोगा गन आरोपी नीरज करीब 6 महीने पहले यूपी से खरीदकर लाया था।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने चारों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से चारों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

आरोपियों से लूट की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ.

  1. चारों आरोपियों ने मिलकर 21 जनवरी की देर रात अंसल के गेट नंबर तीन के नजदीक गन पॉइंट पर अंसल निवासी डॉक्टर मोहित पुत्र रविंद्र से आई-10 कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया। थाना सेक्टर 13/17 में डॉक्टर मोहित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  2. चारों आरोपियों ने मिलकर 22 फरवरी की देर रात नहर से साथ लगते रिफाइनरी रोड पर गांव गढ़ी सिकंदरपुर के पास गन पॉइंट पर राजू पुत्र रायसिंह निवासी गोपाल कॉलोनी से आई-20 कार लूटने की वारदात को अंजाम दिया। थाना पुराना औद्योगिक में राजू की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  3. चारों आरोपियों ने मिलकर 13 अप्रैल की देर साय नहर बाइपास पर कर्ण पुत्र नत्थु राम निवासी एकता विहार कॉलोनी से डंडों से मारपीट कर स्पलेंडर बाइक लूटने की वारदात को अंजाम दिया। थाना पुराना औद्योगिक में कर्ण की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  4. चारों आरोपियों ने मिलकर 14 अप्रैल की देर रात सोनीपत में कामी रोड पर गन पॉइंट पर संदीप पुत्र जोगेंद्र से टाटा पंच गाड़ी लूटने की वारदात को अंजाम दिया। वारदात बारे सोनीपत के थाना सदर में संदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
  5. चारों आरोपियों ने मिलकर 2 महीने पहले भिवानी में मेडिकल स्टोर संचालक से गन पॉइंट पर 12 हजार रूपए छीनने की वारदात को अंजाम दिया।
  6. चारों आरोपियों ने मिलकर करीब डेढ़ महीना पहले सोनीपत के गांव दुभेटा में शराब ठेके पर पन पॉइंट पर 8 हजार रूपए लूटने की वारदात को अंजाम दिया।

Comments