ईज़ माई ट्रिप में आर्य कॉलेज के 3 विद्यार्थियों का चयन
BOL PANIPAT , शनिवार, 12 जुलाई 2025, प्रख्यात ट्रैवल टेक कंपनी ईज़ माई ट्रिप ने आर्य स्नातकोतर महाविद्यालय, पानीपत के पर्यटन विभाग के तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन किया है। चयनित विद्यार्थियों में लक्ष्मण, युक्ता और सवेता शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने कंपनी की कठिन चयन प्रक्रिया—जिसमें ऑनलाइन टेस्ट, तकनीकी साक्षात्कार और एचआर राउंड शामिल थे- को सफलतापूर्वक पार किया।
कॉलेज के प्लेसमेंट प्रभारी और शिक्षकों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और इस उपलब्धि को अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।इस अवसर पर पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुर मित्तल, प्राध्यापक नवीन, प्राध्यापिका काजल राणा, प्राध्यापक साहिल शर्मा, और प्राध्यापिका यामिनि दहिया को इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी गई।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए कहा, “पर्यटन क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार की भरपूर संभावनाएँ हैं। यदि विद्यार्थी कॉलेज के तीन वर्षों में समर्पित प्रयास करें, तो देशभर के विभिन्न शहरों में बेहतर अवसर मिल सकते हैं।”
उन्होंने बताया कि पर्यटन विभाग समय-समय पर कॉलेज परिसर में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन करता है, जिसमें देश की नामी कंपनियाँ भाग लेती हैं और योग्य विद्यार्थियों का चयन करती हैं। “हमें गर्व है कि हमारे कई विद्यार्थी आज प्रतिष्ठित कंपनियों में कार्यरत हैं,”
पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुर मित्तल ने कहा,
“ईज़ माई ट्रिप जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में आर्य कॉलेज के तीन विद्यार्थियों का चयन होना विभाग के लिए गर्व की बात है। यह हमारे विद्यार्थियों की मेहनत और विभाग की निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।”

Comments