Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


आर्य कॉलेज में हुआ करियर एडवांसमेंट इन कैमिक्ल सांइस विषय हुआ राष्ट्रीय सेमिनार

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 30, 2025 Tags: , , , , ,

– विकसित भारत के लिए रसायन विज्ञान में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नये रोजगार व खोज के हैं विभिन्न अवसर- प्रो. कर्ण सिंह

BOL PANIPAT – वीरवार 30 जनवरी 2025, आर्य कॉलेज के रसायन विभाग के तत्वावधान में करियर एडवांसमेंट इन कैमिक्ल सांइस विषय हुआ राष्ट्रीय सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर रेवाडी के प्रो. कर्ण ने शिरकत की। कॉलेज की उपाचार्या डॉ. अनुराधा सिंह व रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

मुख्य वक्ता डॉ. कर्ण सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि रसायन विज्ञान में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए नए रोजगार व खोज के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं जो भारत देश को विकसीत बनाने में सहायक हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारे दैनिक जीवन में किचन में खाना बनाने से लेकर दवाइयां, कपडे, प्लासटिक, सेरेमिक, पेंट, पोलीमर, चिकित्सा और स्वास्थ्य, प्रयावर्ण, उर्जा उत्पादन व शिक्षा और अनुसंधान में विभिन्न अवसरों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि रसायन विज्ञान नए-नए स्टार्ट अप व नई शिक्षा नीति के तहत स्किल सीखने के अवसर पर प्रदान करता है।

रसायन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने अपने संबोधन में बंताया कि बी.एससी के बाद विद्या र्थियों को रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री अवश्य करनी चाहिए जिससे विद्या र्थियों को रोजगार व शोध के क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा प्रचारित विभिन्न योजनओं में अग्रिण् अवसर प्राप्त कर सकते हैँ।

इस अवसर पर प्राध्यापिका सुदेश, वंदना सैनी , आरती शर्मा व अंकित समेत अन्य मौजूद रहे।

Comments