Thursday, September 3, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी. पीजी कॉलेज पानीपत में सेमिनार का आयोजन किया गया.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 22, 2023 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : 21 मार्च 2023 को जीटी रोड स्थित आई.बी. पीजी कॉलेज पानीपत में प्रोफेसर रेखा शर्मा द्वारा M.A.  फाइनल व M.A. प्रीवियस में विक्टोरियन पोएट रॉबर्ट ब्राउनिंग टेक्निक इन  हिज ड्रामाटिक मोनोलॉग विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया । महाविद्यालय प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यकर्ता को सफल आयोजन के लिए बधाई दी उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को रोचक एवं प्रभावी बनाती है महाविद्यालय में इस तरह की गतिविधियों में विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए इससे बच्चों के उज्जवल भविष्य का निर्माण होता है । विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नीलम दहिया ने कार्य की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को सेमिनार के महत्व पर प्रकाश डाला । सेमिनार विद्यार्थियों में कॉन्फिडेंस को बढ़ाता है उन्होंने ड्रैमेटिक मोनोलॉग की व्याख्या करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि ड्रैमेटिक मोनोलॉग का अर्थ है कि नाटकीय एक कल संवाद एक स्वागत कथन जैसा होता है जो बिना रुके कहानी का वर्णन कर देता है इस अवसर पर सेमिनार में 43 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें विद्यार्थियों को बोलने के लिए 5 मिनट का समय दिया गया। इस अवसर पर निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ मधु शर्मा ने निभाई। डॉ मधु शर्मा ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें से प्रिया सदाना प्रथम , दिशा व शाहिद दूसरे स्थान पर रहे व कन्नू तीसरे स्थान पर रहे ।अंत में एक्टिविटी मेंटर प्रोफेसर रेखा शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया और सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।

Comments