Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में 47वें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय जोनल यूथ फेस्टिवल (करनाल जोन) का शानदार आगाज

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 16, 2024 Tags: , , , ,

-सांस्कृतिक, साहित्यिक और ललित कलाओं के महाकुम्भ में करनाल जोन के 71 कॉलेज 42 विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में कर रहे अपने हुनर एवं जौहर का प्रदर्शन
-प्रो सोमनाथ सचदेवा कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र ने किया महोत्सव का शुभारम्भ
-इस उत्सव का असल उद्देश्य जीत नहीं बल्कि खुद को बेहतर बनाना है: प्रो सोमनाथ सचदेवा

BOL PANIPAT, 16 अक्टूबर. एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के चिर-प्रतिष्ठित एवं युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित 47वें ‘करनाल जोन-यूथ फेस्टिवल’ का रंगारंग आगाज हुआ जिसमें करनाल जोन के 71 महाविधालयों के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है । मुख्य अतिथि प्रो सोमनाथ सचदेवा कुलपति कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र ने महोत्सव का उदघाटन किया । उनके साथ गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में श्रीमती ममता सचदेवा, प्रो ए.आर. चौधरी डीन स्टूडेंट वेलफेयर कुरुक्षेत्र विश्वविधालय, प्रो विवेक चावला निदेशक युवा एवं सांस्कृतिक विभाग कुरुक्षेत्र विश्वविधालय और डॉ जगदीश गुप्ता प्रेसिडेंट सांस्कृतिक परिषद् केयू एवं प्राचार्य आर्य कॉलेज ने उद्घाटन सत्र में शिरकत की । उत्सव में बतौर ऑब्जर्वर डॉ अशोक चौधरी प्राचार्य एमएन कॉलेज शाहबाद और डॉ आबिद कुरुक्षेत्र विश्वविधालय पधारे । जूरी का जिम्मा डॉ ऋषि पाल प्राचार्य जनता कॉलेज कौल, डॉ अनुराग गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर और डॉ राजश्री खरे महाराणा प्रताप कॉलेज मुलाना ने निभाया । इसके अलावा डॉ अजय गर्ग प्राचार्य आईबी कॉलेज पानीपत, डॉ आरपी सैनी प्राचार्य डीएवी कॉलेज करनाल, नागेन्द्र शर्मा, पद्मश्री महावीर गुड्डू, विजेंद्र गोयल, डॉ बीबी शर्मा पाईट समालखा भी उत्सव का हिस्सा बने ।

मेहमानों का स्वागत अनूप कुमार प्रधान एसडी एजुकेशन सोसाइटी (रजि.) पानीपत, प्रमोद कुमार बंसल प्रधान एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फ़क़ीर चन्द मेनेजर एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिनेश गोयल कॉलेज प्रधान, जनरल सेक्रेटरी महेंद्र अग्रवाल, राजीव गर्ग उप-प्रधान, विशाल गोयल कोषाध्यक्ष, सतीश चंद्रा चेयरमैन एसडीवीएम हुडा, तुलसी सिंगला सेक्रेटरी, अभय सिंगला वाईस-चेयरमैन एसडीवीएम सिटी, विकुल बिंदल ऑडिटर एपीट, डॉ अंकुर गुप्ता, अनुपम बंसल सदस्य एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी और प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अंग-वस्त्रम और पौधा रोपित गमला भेंट करके किया ।
विदित रहे कि यूथ फेस्टिवल कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित किया जाने वाला सर्वाधिक गौरवमयी और लोकप्रिय फेस्टिवल है जिसका इंतज़ार प्रत्येक कॉलेज और विद्यार्थी को रहता है । जोनल युवा महोत्सव (करनाल जोन) में कुल 42 विधाओं में कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है जिसके लिए कॉलेज में 5 स्टेज बनाई गयी है । दुल्हन की तरह सजे कॉलेज प्रांगण में महोत्सव के पहले दिन हरियाणवी लूर डांस (नई विधा), कोरियोग्राफी, रिचुअल्स, संस्कृत नाटक, ग्रुप डांस (जनरल), हरियाणवी पॉप सोंग, माइम, क्लासिकल डांस (सोलो), फोक सोंग हरियाणवी. फोक सोंग जनरल, लाइट वोकल इंडियन, क्लासिकल वोकल सोलो, इलोकुशन, क्विज, आन द स्पॉट पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और मेहँदी लगाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । मंच संचालन कॉलेज में सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी एवं युवा महोत्सव की समन्वयक डॉ संगीता गुप्ता, डॉ दीपिका अरोड़ा मदान, प्रो अन्नू आहूजा, डॉ मोनिका खुराना, डॉ संतोष कुमारी, प्रो कविता, प्रो जुगमती, प्रो शिवरानी, प्रो किरण दीवान, डॉ दीपा वर्मा, प्रो पोषिता, प्रो निधि और प्रो तन्नु मेहता ने किया । महोत्सव में जल-पान और भोजन की भी समुचित व्यवस्था की गयी ।
प्रो सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इस युवा महोत्सव की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी युवा है । कलाकारों से आग्रह है कि वे पूरे जोश और विश्वास के साथ इस उत्सव में भाग ले । इस उत्सव में भाग लेने का उद्देश्य केवल मात्र जीत नहीं बल्कि खुद को बेहतर बनाना होना चाहिए । यहाँ प्राप्त हुए 3 दिन के अनुभव को विद्यार्थी अपने सम्पूर्ण जीवन में याद रखेंगे । कुरुक्षेत्र विश्वविधालय ने A++ ग्रेड प्राप्त कर एक नया आयाम स्थापित किया है और हर छात्र-छात्रा को इस बात पर गर्व होना चाहिए कि उनका कॉलेज इस विश्वविधालय से जुड़ा है । विश्वविधालय को भी एसडी कॉलेज जैसे संस्थानों पर गर्व है जिन्होनें अपनी स्थापना से लेकर आज तक निरंतर प्रगति की है । नई शिक्षा नीति 2020 को सबसे पहले देश में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय ने पूरे मनोयोग के साथ लागू किया है । जहाँ खेलों में विश्वविधालय देश में तीसरा स्थान रखता है वंही सांस्कृतिक गतिविधियों में इसका पहला स्थान है । उन्हें उम्मीद है कि इस युवा महोत्सव में कलाकार न सिर्फ अपनी प्रतिभा को निखारेंगे बल्कि उनकी क्षमताओं में भी विस्तार होगा । नए अनुभव और नए दोस्त भी कलाकारों के यहाँ बनेंगे ।
प्रधान दिनेश गोयल ने कहा कि युवा महोत्सव से छात्र-छात्राओं को हरियाणवी संस्कृति, लोक काव्य और कला के बारे में तो सिखने को मिलेगा ही, साथ ही नए-नए विषयों और समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में भी उन्हें जानने को मिलेगा । नैतिकता, एकता और प्रेम युक्त समाज की स्थापना भी तभी हो पाएगी जब हम सभी इस महोत्सव में एक-सुर के साथ हिस्सा लेगे ।
डॉ अनुपम अरोड़ा ने कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा का परिचय देते हुए उन्हें एक दूरदर्शी और सरल ह्रदय का व्यक्तित्व बताया जिनके मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय ने नए आयाम स्थापित किये है । सभी कालेजों के प्राचार्यों, प्रभारियों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का जोनल युवा महोत्सव में स्वागत करते हुए उन्होनें उम्मीद जताई कि इस महोत्सव को सफल बनाने में प्रत्येक कॉलेज अपना पूर्ण सहयोग देगा और प्रत्येक विधा के निष्पादन के वक्त अनुशासन एवं समय का पालन करेगा । युवा महोत्सवो जैसे आयोजनो से ही छात्र-छात्राओं में आत्मविश्वास आता है और उनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा पैदा होता है । युवा महोत्सव के थीम को उन्होनें स्वामी विवेकानंद से जोड़ते हुए कहा कि स्वामीजी की शिक्षा व्यावहारिक और मानवीय ज्ञान की थी जिसे हर युवा को खुद में पैदा करना चाहिए । अपना जीवन दूसरों के लिए समर्पित होना चाहिए ।
युवा महोत्सव में आर्य (पीजी) कॉलेज पानीपत, चौधरी देवी लाल कॉलेज सिवाह, चिरंजी लाल राजकीय कॉलेज करनाल, डीएवी (पीजी) कॉलेज करनाल, दयाल सिंह कॉलेज करनाल, गीता डिग्री कॉलेज शेरा, राजकीय महिला महाविधालय बस्ताड़ा, राजकीय कॉलेज घरौंडा, राजकीय महाविधालय इसराना, राजकीय महिला महाविधालय तरावड़ी, गुरु ब्रह्मानंद महिला महाविधालय कुराना, गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल, आईबी (पीजी) कॉलेज पानीपत, जीवन चानना महिला कॉलेज असंध, डीएवी महिला महाविधालय करनाल, माता सुन्दरी खालसा महिला कॉलेज निसंग, एसडी (पीजी) कॉलेज पानीपत, शहीद उधम सिंह राजकीय कॉलेज मटक माजरी इंद्री, राजकीय महिला महाविधालय करनाल, पाईट समालखा आदि के कलाकार हिस्सा ले रहे है ।

Comments