36 बिरादरियों ने एक साथ एक ही बर्तन में सांझा रूप से खाकर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया : उपायुक्त सुशील सारवान
BOL PANIPAT : पानीपत की 36 बिरादरियों ने एक साथ एक ही बर्तन में सांझा रूप से खाकर एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह विचार पानीपत के उपायुक्त सुशील सारवान ने प्रस्तुत किये । वह हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा 36 बिरादरियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरियों के नारे लगाते हुए तो सुना हैं लेकिन इस तरह की सांझा सर्वसम्मति पंचायत होते पहली बार देखी है। समाज में हनुमान जन्मोत्सव के माध्यम से एकता का ताना-बाना बुना गया। यह सारे समाज के लिए एक ओढ़नी का काम करेगा।

पानीपत की 36 बिरादरी जब एक साथ हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम में संयुक्त रूप से चलेंगी तो नजारा देखने लायक होगा। पानीपत की प्रथम नागरिक अवनीत कौर ने कहा हनुमान जन्मोत्सव पानीपत में उत्सव का एक नया अध्याय शुरू कर रहा है। इतने बड़े स्तर पर मनाया जा रहा कार्यक्रम वह भी किसी बिना सरकारी आर्थिक सहायता के जो अपने आप में अनुकरणीय है।

पानीपत का बच्चा-बच्चा अपने आराध्य देव को नमन करने सड़कों पर उतरेगा। 36 बिरादरी प्रकल्प के संयोजक मेघराज गुप्ता व हरीश बंसल ने कहा कि सभी बिरादरियों में एक मंच पर आने को लेकर काफी उत्साह है। नई पीढ़ी समाज से जुड़ना चाहती है। नई सोच सकारात्मक है।
इस अवसर पर गुर्जर समाज, ब्राह्मण समाज ,वाल्मीकि समाज, हरिजन समाज, पंजाबी समाज, सैनी समाज, सिख समाज, रामगढ़िया समाज, प्रजापति समाज ,बनिया समाज, जाट समाज ,पंचाल समाज, जैन समाज ,पूर्वांचल समाज, नाई समाज, राजपूत समाज, रोड समाज, धोबी समाज, कुमाऊं समाज, माहेश्वरी समाज, सपेरा समाज, वर्मा समाज ,कबीरपंथी नायक समाज ,जोगी समाज, खटीक समाज, कोली समाज, धानक बिरादरी, लोहार बिरादरी व अन्य सभी बिरादरी के प्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद थे।

सभा को संबोधित करते हुए विकास गोयल रमेश माटा ने कहा 36 बिरादरी का मिलन हिंदू समाज को एक नई मजबूती देगा। हनुमान जन्मोत्सव के किशन रेवड़ी सूरज दुरेजा ने कहा कि हनुमान जन्मोत्सव पर सभी बिरादरियां अपने अपने सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करेंगे। सभा को युधिष्ठिर शर्मा, सतवीर गोयल व संजीव बंसल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डॉ अशोक चुघ , रमेश नारंग ,राकेश बंसल, संजय बंसल आदि मौजूद थे

Comments