Thursday, March 12, 2026
Newspaper and Magzine


बड़ी धूमधाम से मनाया बाबा लाल दयाल जी का 667 वां जन्मोत्सव

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS , at February 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : राजीव कॉलोनी वार्ड नंबर 10 में बाबा लाल दयाल जी का 667 वां जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और शहर से प्रत्याशी रहे संजय अग्रवाल रहे और वरिष्ठ अतिथि पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जैन के प्रधान सचिव रहे सतपाल राणा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर सिंह रावल कार्यक्रम का आयोजन एन आर आई डीडी स्वामी ने किया इस अवसर पर बोलते हुए कांग्रेस नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि बाबा लाल दयाल जी महाराज का जन्म पाकिस्तान में हुआ वह एक महान तपस्वी और तेज सवाई व्यक्तित्व के धनी थे आज उनके जन्मोत्सव पर बाबा लाल दयाल जी महाराज और गद्दी आसींद एन आर आई डीडी स्वामी जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ बाबा लाल जी महाराज ने अपनी तपस्या के बल पर विश्व में ख्याति प्राप्त की उन्होंने कहा है कि जनता को थोड़ा समय निकाल कर के धर्म ध्यान में मन लगाना चाहिए और गुरुओं की शरण में रहने से ही सभी पाप नष्ट हो जाते हैं इस अवसर पर बोलते हुए सतपाल राणा ने कहा कि बाबा लाल दयाल जी महाराज महा तपस्वी थे जनता को उनके दिखाए मार्ग पर चलकर के कर्म और धर्म में ध्यान लगाना चाहिए उन्होंने कहा है कि कर्म करने से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं इस अवसर पर अलका चोपड़ा गौरव चोपड़ा वैभव नारंग पंडित सतीश राज शर्मा सोनू जिले सिंह सैनी और ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन मनोज बाल्मीकि और ओम प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे

Comments