करनाल रेंज के 36 जवान पदोन्नत किए, करनाल रेंज एडीजीपी डॉ. एम. रवि. किरण भा. पु. से., ने पदोन्नति देते हुए सभी को उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
BOL PANIPAT : करनाल, 29 अप्रैल: डॉ. एम. रवि किरण भा.पु.से., अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक करनाल मण्डल, ने बुधवार को करनाल मंडल के 36 पुलिकर्मियों को प्रमोशन का तोहफा दिया है। 36 हेड कांस्टेबल को असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) पद पर पदोन्नत किया है। इनमें करनाल के 19, कैथल के 7 और पानीपत के 10 जवान शामिल है।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एम. रवि किरण भा.पु.से ने सभी नव पदोन्नत अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जीवन में की गई मेहनत और ईमानदारी का फल अवश्य मिलता है। हमे जीवन में आगे बढ़ने का निरंतर प्रयास अवश्य करना चाहिए। जब भी कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने वर्तमान पद से पदोन्नत होता है तो उसे और अधिक जिम्मेदारी दी जाती है। पदोन्नत हुए पुलिस अधिकारियों की अब विभाग के प्रति जिम्मेदारी और अधिक बढ गई है। उन्होंने कहा कि वे आशा व्यक्त करते है कि नव पदोन्नत सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करेंगे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पदोन्नति से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक लगन से कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।

Comments