लूट, चोरी व स्नेचिंग की 37 वारदातों का खुलासा, गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
दोनों आरोपी सजायाफ्ता, जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद मिलकर दे रहे थे वारदातों को अंजाम
BOL PANIPAT , 23 सितंबर : पानीपत पुलिस ने लूट, स्नेचिंग व चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सीआईए टू पुलिस की टीम ने आरोपियों को भैंसवाल रोड गंदा नाला बाईपास के पास से काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, स्नेचिंग व चोरी की 37 वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीर भवन चुंगी निवासी ईशु और ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी वाशु के रूप में हुई है।

एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में प्रेसवार्ता में प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में स्नेचिंग, लूट व चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने तथा आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल व उनकी टीम को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी। पुलिस टीम द्वारा अपने सभी सोर्स सक्रिय कर लगातार संदिग्ध आरोपियों पर नजर रखी जा रही थी।
उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर भैंसवाल रोड गंदा नाला बाईपास पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान ईशु पुत्र प्रभु दयाल निवासी वीर भवन चुंगी और वाशु पुत्र वीरेंद्र निवासी ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रूप में बताई।
एएसपी हर्षित गोयल आईपीएस ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने उक्त बाइक पर सवार होकर 15 सितंबर की अलसुबह असंध रोड पर प्रभाकर अस्पताल के नजदीक एक युवक से मोबाइल फोन व 9 हजार रुपये छीनने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इस संबंध में थाना पुराना औद्योगिक में रवि पुत्र छवि राम निवासी उंचा हरदोई, यूपी, हाल किरायेदार इदगाह कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में 36 अन्य वारदातों का भी खुलासा;
पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट, स्नेचिंग व चोरी की 36 अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। इनमें 12 वारदातों के संबंध में मामले दर्ज है। बाकी की जानकारी जुटाई जा रही है।
दोनों आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड;
प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड होना पाया गया है। आरोपी ईशु के खिलाफ लूट, चोरी, डकैती, गिरोहबंदी व आर्म्स एक्ट के 24 मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामलों में उसे सजा हो चुकी है। आरोपी जनवरी 2026 में जेल से जमानत पर बाहर आया था।
इसी प्रकार आरोपी वाशु के खिलाफ स्नेचिंग व अपहरण के दो मामले दर्ज हैं। अपहरण के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। आरोपी करीब चार साल पहले जेल से जमानत पर बाहर आया था।
जेल में हुई थी दोनों की जान-पहचान, बाहर आकर मिलकर रची साजिश;
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि जेल में दोनों की एक-दूसरे से जान-पहचान हुई थी। दोनों नशा करने के आदी हैं। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद भी वे एक-दूसरे के संपर्क में रहे। करीब पांच माह पहले दोनों ने मिलकर साजिश रची और इसके बाद लगातार चोरी, लूट व स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।
पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ वे दोनों बिना नंबर प्लेट लगी बाइक पर सवार होकर सुनसान स्थानों पर राह चलते लोगों को निशाना बनाते थे। वे लोगों से झपटा मारकर तथा डरा-धमकाकर मोबाइल फोन व नकदी छीनकर फरार हो जाते थे। आरोपियों ने करीब तीन माह के भीतर उक्त 38 वारदातों को अंजाम दिया।
पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने तथा लूट, चोरी व स्नेचिंग की वारदातों में छीना गया सामान व नकदी बरामद करने का प्रयास करेगी।
आरोपियों से निम्न वारदातों का खुलासा हुआ;
करीब चार महीन पहले छोटाराम चौक के पास टायर पंचर की दुकान पर टायर में ट्यूब डलवाने गए थे। रुपये मांगने पर दुकानदार के साथ मारपीट कर दोनों मौके पर चोरी की बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।
दोनों आरोपियों ने करीब चार महीने पहले देवी मंदिर के पास से एक बाइक चोरी की।
करीब एक माह पहले औद्योगिक सेक्टर-29 में दैनिक भास्कर रोड पर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व 15 हजार रुपए छीने।
करीब एक माह पहले गांव राणा माजरा के पास एक राहगीर से मोबाइल फोन व 4500 रुपए छीने।
बीते 17/18 सितंबर की रात SBI बैंक, जीटी रोड के नजदीक एक राहगीर से OPPO मोबाइल फोन व पर्स छीना।
13/14 सितंबर की रात शिव मावा भंडार, सनौली रोड के पास एक महिला से VIVO मोबाइल फोन छीना।
14/15 सितंबर की रात पीपल मंडी, कच्चा कैंप के पास एक राहगीर से 12 हजार रुपए छीने।
15 सितंबर की रात रेलवे लाइन, NFL रोड के पास एक रेहड़ी चालक से 8 हजार रुपए छीने।
13/14 सितंबर 2026 की रात माल गोदाम रोड, रेलवे स्टेशन के नजदीक एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व 1100 रुपए तथा दूसरे राहगीर से 600 रुपए छीने।
करीब 17-18 दिन पहले सेक्टर-6 में शराब ठेके के पास एक राहगीर से मोबाइल फोन व 2700 रुपए छीने।
करीब 9-10 दिन पहले सेक्टर-6 में शराब ठेके के पास एक सब्जी रेहड़ी वाले से 4500 रुपए छीने।
करीब 12-13 दिन पहले असंध रोड पुल के नीचे एक सब्जी रेहड़ी वाले से 2500 रुपए छीने।
करीब 13-14 दिन पहले हाली पार्क के पास फायर ब्रिगेड कार्यालय के सामने एक राहगीर से मोबाइल फोन व 1100 रुपए छीने।
करीब 15 दिन पहले हाली पार्क के पास मुन गेस्ट हाउस के नजदीक एक राहगीर से मोबाइल फोन व 5700 रुपये छीने।
करीब 20 दिन पहले बतरा कॉलोनी, पीपल मंडी के नजदीक दूध लेने जा रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति से 3200 रुपए छीने।
करीब 25 दिन पहले बतरा कॉलोनी, पीपल मंडी के नजदीक दो लड़कों से एक मोबाइल फोन छीना।
करीब 10 दिन पहले पुरानी कोर्ट चौक से एक बुजुर्ग व्यक्ति से 3 हजार रुपए छीने।
करीब 23-24 दिन पहले काबड़ी रोड पर एक फल रेहड़ी वाले से 14 हजार रुपए छीने।
करीब 23-24 दिन पहले एक राहगीर से मोबाइल फोन व 14 हजार रुपए छीने।
करीब 27-28 दिन पहले हाली पार्क के पीछे एक सब्जी रेहड़ी वाले से 1800 रुपए व मोबाइल फोन छीना।
करीब 24-25 दिन पहले असंध रोड पुल पार्क के पास एक राहगीर से मोबाइल फोन व 1 हजार रुपए छीने।
करीब 15-20 दिन पहले रेलवे स्टेशन के पास जीआरपी थाना के नजदीक एक अंडे वाले से 4100 रुपए छीने।
करीब 25-26 दिन पहले रेलवे क्वार्टर के पास रेलवे स्टेशन से आ रहे एक यात्री से मोबाइल फोन व 1800 रुपए छीने।
करीब एक माह पहले माल गोदाम के पास अन्य साथियों के साथ 4-5 व्यक्तियों से करीब 8500-8600 रुपए छीने।
करीब 35-40 दिन पहले माल गोदाम के बाहर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व 1200 रुपए छीने।
करीब 8-10 दिन पहले चांदनी बाग थाना के पास एक चाय वाले से 1200 रुपए छीने।
करीब 20-25 दिन पहले ट्रक यूनियन, मित्तल मेगा माल के पास एक ट्रक चालक से 1500 रुपए छीने।
करीब 20-25 दिन पहले मलिक पेट्रोल पंप के पास दो लड़कों से मोबाइल फोन व 4 हजार रुपए छीने।
करीब 25-30 दिन पहले मोहित इंटरनेशनल, जीटी रोड के पास एक व्यक्ति से मोबाइल फोन छीना।
करीब 20-25 दिन पहले मोहित इंटरनेशनल के पीछे एक राहगीर से मोबाइल फोन व 1200 रुपए छीने।
करीब 15-20 दिन पहले विक्रम इंटरप्राइजेज, सेक्टर-29 के पास एक साइकिल चालक से मोबाइल फोन छीना।
करीब 14-15 दिन पहले सेक्टर-29 में फैब क्रिएशन के पास दो राहगीरों से मोबाइल फोन व 600 रुपए छीने।
करीब 15-16 दिन पहले ईडों फार्म की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति से मोबाइल फोन व 260 रुपए छीने।
करीब 25-30 दिन पहले सेक्टर-29 शराब ठेके के पास एक साइकिल चालक से मोबाइल फोन व 970 रुपए छीने।
करीब 20-25 दिन पहले पुराने बस अड्डे के साथ वाली गली में एक राहगीर से मोबाइल फोन व 1200 रुपए छीने।
करीब 20-22 दिन पहले बैठक ढाबा, पुराने बस अड्डे के नजदीक दो राहगीरों से एक मोबाइल फोन छीना।
करीब 20-22 दिन पहले खादी आश्रम रोड, सेक्टर-25 के पास एक व्यक्ति से 7300 रुपए छीने।

Comments