Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार। दाव पर लगी 22230 रुपए की नगदी बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 22, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 22 सितंबर 2023, थाना तहसील कैंप पुलिस ने वधावाराम कॉलोनी बाजार में जुआ खेल रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 22230 रूपए की नकदी व एक जोड़ी ताश के पत्ते बरामद हुए।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम वीरवार देर शाम गश्त के दौरान वधावाराम कॉलोनी में खन्ना चौक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की तीन युवक मैन बाजार में दुकान के पास ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो तीन युवक जुआ खेलते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे तीनों आरोपियों को काबू कर मौके पर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 22230 रूपए की नगदी बरामद की।

इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान गुलशन, सोहित व रवि निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना तहसील कैंप में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई।

Comments