अग्निपथ योजना को लेकर किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को भंग न करें : पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन।
-गैर कानूनी गतिविधियों व प्रर्दशन में भाग लेने पर आप के खिलाफ मामले दर्ज किए जा सकते हैं। मामले दर्ज होने के कारण आपका करियर खराब हो सकता है।
BOL PANIPAT : 17 जून 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि भारत सरकार द्वारा हाल ही में सेना में भर्ती के संबंध में जारी की गई, अग्निपथ योजना के विरोध में किसी भी प्रकार के गैर कानूनी प्रदर्शन व गैर कानूनी गतिविधियों में भाग ना लें। गैर कानूनी गतिविधियों व प्रर्दशन में भाग लेने पर आप के खिलाफ मामले दर्ज किए जा सकते हैं। मामले दर्ज होने के कारण आपका करियर भी खराब हो सकता है। अतः अभिभावकों का भी कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को समझाएं। जिला पानीपत में किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नही दी जाएगी।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने पानीपत वासियों से अपील करते हुए अनुरोध किया है कि किसी भी गैर कानूनी गतिविधि का हिस्सा ना बनें और कानून को अपने हाथ में ना लें, शांति बनाए रखें। उन्होंने बताया सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज को आवश्यक निर्देश जारी किए गए है। सभी पुलिस अधिकारी निरंतर गश्त कर रहे है, वही पुलिस का खुफिया तंत्र क्षेत्र में सक्रिय है, विशेष नजर रखी जा रही है।

Comments