पानीपत जिला तैराकी सँघ द्वारा सिलेक्टेड तैराकों को चैंपियनशिप के लिए स्विमिंग कॉस्टयूम वितरित।
-हरियाणा स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए पानीपत से 37 तैराक सिलेक्ट हुए।
BOL PANIPAT : पानीपत जिला तैराकी संघ जिला पानीपत तैराकी संघ के अध्यक्ष सुखबीर मलिक उपाध्यक्ष प्यारेलाल उपाध्यक्ष अनिल मान,सचिव प्रवीण कादियान द्वारा आज एक स्विमिंग कॉस्टयूम वितरित कार्यक्रम किया गया । जिला पानीपत से लगभग 37 बच्चे और युवाओं (सभी वर्ग ) को भाग लेने के लिए सिलेक्ट किया गया । हरियाणा स्विमिंग चैंपियनशिप जो की 18 जुलाई से 21 जुलाई 2024 तक एचएल सिटी बहादुरगढ़ में होना है जिसमें योग्यता के अनुसार 37 बच्चों को चिन्हित किया गया. उनको आज पानीपत जिला तैराकी संघ द्वारा स्विमिंग कॉस्ट्यूम वितरित किए गए।
हरियाणा राज्य प्रतियोगिता बहादुरगढ़ के लिए सुखबीर मलिक ने आज खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और पानीपत टीम को तिरकी कंपटीशन के लिए ड्रेस वितरण करते हुए उनके कंपटीशन के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा पिछले वर्ष के हैं हमने चैंपियनशिप करवाई थी इसके बहुत अच्छे उत्साह जनक नतीजे आए थे उसको देखते हुए हमारे बच्चों ने बहुत मेहनत की है हमारे बच्चे इस चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल व अन्य मेडल लेकर आएंगे। स्विमिंग करने से शरीर चुस्त रहता है सभी प्रकार की बीमारियां दूर भागती हैं। हमें सभी व्यायाम के साथ-साथ स्विमिंग को भी अपनाना चाहिए।
अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने इस कार्यक्रम में सभी बच्चों विश्वजीत घंनघस विश्वजीत डेविड गिल सागर मलिक आदित्य गुलाटी गौरव शिवांश मलिक रिद्धिमा सिद्धार्थ वाली आदित्य मलिक अनीश अनीश आदित्य मलिक तमन्ना मलिक तनुज अनिरुद्ध अरमान अंशिका शुभम शरण अतुल आर्या शुभम जागलान समर्थ गालियांन समर्थ बलदेव सिंह समय प्रिंट मलिक सात्विक मनन अंकित गल्याण युग चोपड़ा के माता-पिता का आने के लिए धन्यवाद किया. इस मौके पर सुखबीर मलिक अध्यक्ष प्यारेलाल गुप्ता उपाध्यक्ष अनिल मां उपाध्यक्ष प्रवीण का ध्यान सचिव सुनील राठी संजीव नांदल प्रवीण कंसल जगबीर जागलान विकास गिल गीता मालिक संदीप मालिक विजय कौशिक राजन मुंडे उपस्थित रहे।

Comments