Wednesday, January 21, 2026
Newspaper and Magzine


शराब तस्करों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान जारी अलग-अलग स्थान से तीन आरोपी गिरफ्तार. 31 बोतल अवैध शराब बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 1, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 01 अगस्त 2022, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्करी की वारदातों पर अकुंश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा रविवार को अलग-अलग स्थानों पर दंबिस देकर 3 युवकों को 31 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई है।

थाना किला पुलिस की टीम ने रविवार की साय गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर वार्ड 11 में शिव चौक के नजदीक से अमित पुत्र शंकर लाल निवासी वार्ड 11 पानीपत को अवैध 47 पव्वे देसी शराब सहित गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार थाना किला पुलिस की एक दूसरी टीम ने गणेश नगर में अवैध रूप से शराब बेच रहे रवि पुत्र सुभाष निवासी वार्ड 11 रानी महल पानीपत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अवैध 8 बोतल व 12 पव्वे देसी शराब बरामद हुई है। बरामद शराब को कब्जा पुलिस में लेकर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना किला में एक्साइज एक्ट के तहत अलग-अलग मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

इसी प्रकार थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम ने रविवार को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाही करते हुए उझा रोड पर सब्जी मंडी के नजदीक भारत भूषण पुत्र प्रेम कुमार निवासी रमायणी चौक पानीपत को अवैध 8 बोतल देसी शराब मार्का रसीला संतरा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी भारत भूषण के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई है।

Comments