डकैती की योजना बनाते अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य अवैध हथियारों सहित काबू।
BOL PANIPAT : 09 फरवरी 2022, डकैती की योजना बनाते अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्य अवैध हथियारों सहित काबू। अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा रौंद, दो सरिये, एक टार्च, एक चोरीशुदा ट्रैक्टर व एक बाइक बरामद।
सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने जानकारी देते हुए बताया की डकैती की योजना बना रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को सीआईए-थ्री पुलिस की टीम ने काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से मौके पर एक अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा रौंद, दो सरिये, एक टार्च, एक चोरीशुदा ट्रैक्टर व एक बाइक बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव, संदीप व प्रताप निवासी राजपुरा खामपुर व रीगल निवासी काठा बड़ौत बागपत यूपी के रूप में हुई। आरोपियों का एक साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में कामयाब रहा जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ डकैती की योजना सहित आर्म्स एक्ट के तहत थाना औधोगिक सैक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर प्रारंम्भिक पुछताछ की तो आरोपियों ने पानीपत में ट्रैक्टर व बाइक चोरी की तीन वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी हरियाणा व यूपी में वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने में सक्रिय थे। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चारो आरोपियों को आज माननीय न्यायाल में पेश किया वहा से आरोपी संदीप, प्रताप व रिगल को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया वही गहनता से पुछताछ करने के लिए आरोपी संजीव को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
पुलिस पुछताछ में आरोपियो से खुलाशा हुआ की आरोपियों ने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की योजना बनाई और पांचो आरोपी चोरीशुदा ट्रैक्टर व बाइक पर सवार होकर मंगलवार को पानीपत आए। आरोपियों ने एक अवैध देसी पिस्तौल, जिंदा रौंद, दो सरीये व टार्च भी साथ में ली हुई थी। आरोपी मंगलवार देर साय चोटाला रोड पर सिवाह स्टेडियम के पास डकैती की योजना बना रहे थे इसी दौरान पुलिस ने दंबिस देकर उनको काबू कर लिया।
आरोपी संजीव व रीगल का पहले भी अपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी संजीव पर चोरी, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट की वारदातों के संबध में यूपी के बागपत थाना में 3 मुकदमें दर्ज है। आरोपी संजीव कुछ समय पहले जेल से बेल पर बाहर आया था। वही आरोपी रीगल के खिलाफ ट्रैक्टर चोरी का एक मुकदमा यूपी के लोनी में व अवैध शराब तस्करी का एक मुकदमा यूपी के बागपत थाना में दर्ज है।
सीआईए-थ्री पुलिस की टीम को मंगलवार साय गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की चोटाला रोड पर स्टेडियम के पास दिवार की आड़ में एक सोनालिका ट्रैक्टर व एक बाइक पर अवैध हथियार सहित बैठे पांच अज्ञात युवक डकैती की योजना बना रहे है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस दे चार आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक जिंदा रौंद, दो सरिये, एक टार्च, एक बाइक व सोनालिका ट्रैक्टर बरामद किया। आरोपियों का एक साथी अधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में कामयाब रहा। आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में डकैती की योजना सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपियों ने उक्त ट्रैक्टर थाना इसराना क्षेत्र से बाइक थाना चांदनी बाग क्षेत्र से गत दिनो चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना इसराना व थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।
आरोपियों से चोरी की निम्न वारदातों का खुलाशा हुआ :-
- आरोपियो ने 29/30 जनवरी की रात डाहर टोल टैक्स के पास स्थित इंटर लॉक टाईल बनाने की फैक्टरी से ट्रैक्टर व ट्राली चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की उक्त वारदात बारे संदीप पुत्र सुरेश निवासी डाहर की शिकायत पर थाना इसराना में मुकदमा दर्ज है।
- आरोपियों ने 15/16 जनवरी की रात गांव महराणा से एक आयशर ट्रैक्टर चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की उक्त वारदात बारे सुमित पुत्र जयभगवान निवासी महराणा की शिकायत पर थाना माडल टाउन में मुकदमा दर्ज है।
- आरापियों ने जनवरी 2020 में रात के समय शास्त्री कॉलोनी से रात के समय एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की उक्त वारदात बारे रमेश पुत्र हुकम सिंह निवासी शास्त्री कॉलोनी पानीपत की शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज है।

Comments