Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस लाइन में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 25, 2023 Tags: , , , , ,

पौधारोपण बहुत जरूरी है. पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम भी सुरक्षित रहेंगे: एएसपी मयंक मिश्रा

BOL PANIPAT : 25 जून 2023, जिला पुलिस द्वारा प्रकृति रक्षा एवम संरक्षण समिति के सहयोग से रविवार को स्थानीय पुलिस लाइन में पौधारोपण का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एएसपी मयंक मिश्रा ने परिसर में त्रिवेणी रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस अधिकारीयों, कर्मचारियों ने संस्था के सदस्यों के सहयोग से 500 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किये।

एएसपी मयंक मिश्रा ने इस दौरान समिति के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रमेश चौधरी, सचिव सुरेश जैन, इरशाद अली, संतोष कुमार, गीता चौधरी, राजेन्द्र यादव, ममता चुघ, हरगोविंद, गुरुदत्त वर्मा, चांद मिश्रा, गणेश चौधरी व काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

एएसपी मयंक मिश्रा ने पौधारोपण का शुभारंभ कर उनके संरक्षण का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है, यदि हमने पौधे नहीं लगाए व उनका ध्यान नहीं रखा तो आने वाले समय में हमें आक्सीजन की कमी एवं अनेकों बीमारियों से ग्रसित होना पड़ेगा। उन्होने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाएं रखने के लिए सभी का सामूहिक प्रयास आवश्यक है। आज कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। ग्लोबल वार्मिंग, प्रदूषण जैसी समस्याओं का बड़ा कारण पेड़ों की व्यापक पैमाने पर कटाई करना है। पर्यावरण एवं पेडों की सुरक्षा हम सब को मिलजुल कर करनी चाहिए क्योंकि यह जीवन से जुडी सबसे महत्वपूर्ण एवं अमूल्य कड़ी है। जिसके बिना इस धरती पर हमारा कोई भी वजूद नहीं हो सकता। पौधारोपण कर देने मात्र से हमारा उत्तरदायित्व समाप्त नहीं हो जाता है। उसे बचाना भी हमारा उद्देश्य उत्तरदायित्व है।

एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि पेड़ो के बिना हम अच्छे स्वास्थ्य व जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते । प्रत्येक इंसान को एक-एक पौधा अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए । उन्होंने कहा कि आज बढ़ रहे प्रदूषण के कारण जीवन में आक्सीजन की आवश्यकता बढ़ रही है। पौधे हमारे लिए आक्सीजन पैदाकर वातावरण को शुद्ध बनाते है। इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करे। उन्होंने कहा कि इंसान द्वारा लगाया गया पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है उसकी यादगार उस पौधे के साथ जुड़ जाती है। उन्होंने कहा कि आज पृथ्वी पर जीवन बचाने के लिए पौधारोपण एक सार्थक उपाय है, इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर वातावरण को शुद्ध रखकर जीवन बचाने में अपना योगदान दें।

Comments