Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


4 अनाधिकृत निर्माणों और 5 अनाधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 मार्च–डीटीपी की ओर से बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया, जिसमें 4 अनाधिकृत निर्माणों और 5 अनाधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया। इन कॉलोनियों में निर्माणाधीन मकान, 10 डीपीसी (नींव), संपूर्ण कच्ची सड़क नेटवर्क और सीमांकन शामिल थे, जिन्हें 4 जेसीबी मशीनों की सहायता से हटाया गया। यह कार्रवाई भैंसवाल, सिवाह खेड़ी, उग्राखेड़ी, मखदूमजादगान, रिसालू, जलपाड़, बेरहामपुर और कुराड गांवों के राजस्व क्षेत्र में की गई, जो तहसील पानीपत और बापौली के अंतर्गत आते हैं। इस क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल लगभग 37 एकड़ है।

Comments