Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


जूआ खेलते 4 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 39,180 रूपए की नगदी बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 27, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 27 जून 2022, सीआईए-टू पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना पर दबिस देकर वीर नगर में फ़ैक्टरी के पास जूआ खेल रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 39,180 रूपए की नगदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सरताज पुत्र अहमद निवासी वीर नगर, विक्रम पुत्र सतबीर निवासी विकाश नगर, सतीश पुत्र दीपा व इमरान पुत्र इकबाल निवासी नवादा आर पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ हैं। अभियान के तहत सीआईए-टू पुलिस की एक टीम रविवार साय गश्त के दौरान सैक्टर 25 में हरिद्वार बाइपास पर मौजूद थी।

टीम को गुप्त सूचना मिली की वीर नगर में फैक्टरी के पास अज्ञात चार युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर जूआ खेल रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व जूआ खेलने में दाव पर लगी 39,180 रूपए की नगदी बरामद हुई। इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments