Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों से ट्यूबवेल के इंजन चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी व खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 8, 2023 Tags: , , , , ,

-दो वारदातों का खुलासा. वारदात में प्रयुक्त टाटा एस गाड़ी व तीन चोरीशुदा इंजनों के पार्टस बरामद.

BOL PANIPAT : 08 नवम्बर 2023, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने खेतों से ट्यूबवेल के इंजन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरीशुदा इंजन खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के तीन युवक टाटा एस गाड़ी में टयूबवेल इंजन के पार्टस रखकर मतलौडा में कवि रोड पर खड़े है। उक्त सामान चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान अजय उर्फ मिक्कू पुत्र दलबीर, रोहित पुत्र जनाब व कमल पुत्र रणधीर निवासी जयसिंहपुरा के रूप में बताई। पुलिस टीम ने इंजन पार्टस बारे पूछताछ की तो आरोपियों ने 29 अक्तूबर की रात को गांव कारद खेतों से टयूबवेल के दो इंजन चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में वीरेंद्र पुत्र भीम सिंह निवासी कारद की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 25 अक्तूबर की रात गांव डुमियाना खेत से एक अन्य ट्यूबवेल का इंजन चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में चैन सिंह पुत्र चंद्रभान निवासी डुमियाना की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरीशुदा दो इंजन गांव निवासी कबाड़ी रविंद्र पुत्र सुंडाराम को उधार में 12 हजार रूपए में बेचने बारे स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कबाड़ी रविंद्र को गिरफ्तार कर उसकी दुकान से चोरीशुदा दो इंजनों के पार्टस बरामद किये।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियो से खुलासा हुआ गिरोह का सरगना आरोपी अजय उर्फ मिक्कू है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया तीनों आरोपियों ने मिलकर शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए चोरी की उक्त वारदातों का अंजाम दिया। तीनों आरोपी रात के समय अजय की टाटा एस गाड़ी में सवार होकर खेतों से टयूबवेल के इंजन चोरी कर गांव निवासी कबाड़ी रविन्द्र को बेच देते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा तीन इंजनों के पार्टस व वारदात में प्रयुक्त टाटा एस गाड़ी बरामद कर पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को बुधवार को माननीय न्यायाय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments