Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


घर में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 16, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 सितंबर 2025, थाना चांदनी बाग पुलिस ने विद्यानंद कॉलोनी में घर से नगदी चोरी करने वाले आरोपी को सोमवार देर शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की विद्यानंद कॉलोनी निवासी सूरज के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि थाना में विद्यानंद कॉलोनी निवासी प्रदीप पुत्र सुभाष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 सितंबर की रात वह घर पर सो रहा था। रात करीब 2 बजे दो चोर घर में घुस गए। दोनों ने उसकी गर्दन पर चाकू रखा और जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे 18 हजार 500 रूपए की नगदी चोरी कर ले गए। इनमें से एक चोर विद्यानंद कॉलोनी निवासी सूरज पुत्र मुकेश को उसने पहचान लिया था। थाना चांदनी बाग में प्रदीप की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस ने सोमवार देर शाम को आरोपी सूरज को काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी को उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की नगदी बरामद करने का प्रयास करेगी।

Comments