जूआ खेलते 4 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 75400 रूपए की नगदी बरामद।
BOL PANIPAT : 6 जून 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना पर दबिस देकर मित्तल मेगा मॉल के पास सर्कस ग्राउंड में जूआ खेल रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 75400 रूपए की नगदी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश पुत्र अशोक निवासी किला मोहल्ला, नवीन पुत्र चरण जीत निवासी नजदीक राम मंदिर सनोली रोड, सन्नी पुत्र सोमनाथ निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत व विशाल पुत्र राधेश्याम निवासी पहाड़ गज दिल्ली के रूप में हुई।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाईवाली सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ हैं। अभियान के तहत सीआईए-वन पुलिस की एक टीम रविवार को गश्त के दौरान सैक्टर 11/12 चौक पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की मित्तल मेगा मॉल के नजदीक सर्कस ग्राउंड में अज्ञात चार युवक ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जूआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर जूआ खेल रहे 4 युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 75400 रूपए की नगदी बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गैम्बलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल में लाई गई।

Comments