Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्टरी से मशीन व लोहे का सामान चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपी काबू. 6 वारदातों को खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 16, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 16 मार्च : सीआईए टू पुलिस टीम ने फैक्टरी से मशीन व लोहे का सामान चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने रविवार शाम को दोनों आरोपियों को कुलदीप नगर में गढी सिंकदरपुर रोड से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों से 6 वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान इदगाह कॉलोनी हाल कुलदीप नगर निवासी तेजपाल उर्फ डिस्को व गांव खंडरा हाल कुलदीप नगर निवासी बिटटू के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में माडल टाउन निवासी आशीष अग्रवाल पुत्र सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था उसकी भारत नगर में जगदंबा पोली फैब के नाम से फैक्टरी है। 12 मार्च की शाम को वह फैक्टरी को लॉक कर घर चला गया था। 13 मार्च को सुबह फैक्टरी आकर देखा गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा होल मारने की एक छोटी मशीन, मोटर ड्राइव, प्लास्टिक पत्ती से भरा कट्टा और सुतली से भरा एक कट्टा नहीं मिला। अज्ञात चोर रात के समय फैक्टरी से उक्त सामान चोरी कर ले गए। थाना पुराना औद्योगिक में आशीष अग्रवाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम ने फैक्टरी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा फुटेज को खंगाला जिसमें दो संदिग्ध युवक दिखे । पुलिस टीम ने सभी सोर्स एक्टिव कर रविवार शाम को कुलदीप नगर में गढ़ी सिंकरदपुर रोड पर दो आरोपियों इदगाह कॉलोनी हाल कुलदीप नगर निवासी तेजपाल उर्फ डिस्को व गांव खंडरा हाल कुलदीप नगर निवासी बिट्टू को काबू किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन दोनों ने फैक्टरी से चोरी की छोटी मशीन राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 1500 रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए और बचा सामान घर में छुपाकर रखा है।
गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने थाना पुराना औद्योगिक व थाना माडल टाउन क्षेत्र में फैक्टरियों से मशीन व लोहे का सामान चोरी करने की पांच अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ दोनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए एकाएक कर फैक्टरियों में चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मशीन, प्लास्टिक पत्ती व सुतली से भरा कट्टा व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर सोमवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ:

3 मार्च को थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत काबड़ी गढ़ी सिकंदरपुर रोड पर गोपाल कॉलोनी निवासी अमन की मोबाइल दुकान से मोबाइल फोन, चार्जर व अन्य सामान चोरी किया।

12 मार्च की रात थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के भारत नगर में माडल टाउन निवासी आशीष अग्रवाल की फैक्टरी से होल मारने की एक छोटी मशीन, एक मोटर ड्राइव और प्लास्टिक पत्ती व सुतली से भरा कट्टा चोरी किया।

12 मार्च की रात थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र में काबड़ी रोड पर रामपुरा कॉलोनी में फ्रैंडस कॉलोनी निवासी मोहित गिरधर की फैक्टरी से 4 फिडर मोटर चोरी की।

9 मार्च की रात थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के कुलदीप नगर में मॉडल टाउन निवासी आशीष बंसल की फैक्टरी से 4 टफटिंग मशीन चोरी की।

10 मार्च की रात थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित सविता गैस ऐजेंसी के नजदीक संदीप मित्तल की फैक्टरी से 2 मोटर, 2 पुली, गियर बॉक्स, चाबी पाने, इंडक्शन चुल्हा इत्यादी चोरी किया।

3 मार्च की रात थाना माडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत जवाहर नगर कुलदीप नगर में जीन्द के गांव रताखेड़ा निवासी अशोक की फैक्टरी से 4 पाइप रेंच, 6 चेन, 1 वेट मशीन व लोहे का अन्य सामान चोरी किया।

Comments