समाधान शिविरों में आई 4595 समस्याएं. अब तक 2507 समस्याओं का हुआ निदान.
-समाधान शिविर में पहुंचने वालों की बदल रही दशा व दिशा: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-शिकायतकर्ताओं की शिकायत का हो रहा सप्ताह भर में निदान
-समाधान शिविर में पहुंचे शिकायतकर्ताओं को मुहैया कराएं गए हजार से ज्यादा विभिन्न किस्मों के पौधे
-शुक्रवार को शिकायतकर्ताओं ने रखी 270 समस्याएं जिनमें 171 का हुआ मौके पर समाधान
-निगम, शिक्षा, समाज कल्याण, बिजली व कृषि विभाग से मिली ज्यादा समस्याएं
BOL PANIPAT , 5 जुलाई। राज्य सरकार की समाधान शिविर वो अनूठी पहल है जिससे लाभांवित होकर लोगों की दिशा व दशा बदल रही है। अब आम जन को अपनी समस्याओं को लेकर कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। एक ही छत के नीचे उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया के अथक प्रयासों व अधिकारियों के सहयोग से सभी समस्याओं का बड़े स्तर पर समाधान हो रहा है। पिछले 10 जून को प्रारंभ हुए इस समाधान शिविर में 4 हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी समस्याएं रखी जिनका अधिकारियों के सहयोग से समाधान किया गया। शुक्रवार को आयोजित किये गए समाधान शिविर में निगम, शिक्षा, समाज कल्याण, बिजली व कृषि विभाग से ज्यादा समस्याएं प्राप्त हुई। वन विभाग की ओर से शिविर के दौरान 350 शिकायतकर्ताओं को विभिन्न किस्मों के पौधे वितरीत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि अब तक समाधान शिविर में 4595 समस्याएं दर्ज की गई है। जिनमें से 2507 समस्याओं का तत्काल निदान किया गया है। यह आकड़ा अब तक पूरे जिले व दोनों उपमंडलों का है। समस्याओं के समाधान का अनुपात 55 प्रतिशत है जबकि अकेले पानीपत का यह आकड़ा 57 प्रतिशत से ज्यादा है। उपायुक्त ने बताया कि हम बहुत ही बेहतर तरीके से समस्याओं का समाधान कर रहे है। प्रशासन व शासन का इस कार्य में सम्पूर्ण सहयोग मिल रहा है व इसके परिणाम भी जनता के हित में आ रहे है। ये समाधान शिविर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहे है।
उपायुक्त ने बताया कि मानसून के मध्य नजर अब इन शिविरों का मंगलवार से समय परिवर्तन किया जा रहा है। अब ये शिविर 9 बजे से 11 बजे तक बजाय 10 से 12 बजे तक सचिवालय के द्वितीय तल पर ही आयोजित किये जाएगें। यह बदलाव 9 जुलाई से नजर आएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस दिशा में एक प्रयास पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी किया गया है। उम्मीद है कि शिविरों के समापन की अंतिम तिथि तक पहुंचतें पहुंचते हम बड़े हिस्से पर पौधारोपण का कार्य कर चुके होंगे। उपायुक्त ने बताया कि लोगों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने ये दोनों निर्णय लिये है व इनका बड़ी मात्रा में लाभ शिविर में पहुंचने वालों लोगों को मिल रहा है।
शिविर में पहुंचे हरपाल वासी नांगल खेड़ी ने उपायुक्त के सामने कृषि संबंधी अपनी समस्या रखी। उन्होंने बताया कि उनका टयूबल कनेक्शन की सप्लाई अभी तक चालू नहीं हो पाई है। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों से इसे गंभीरता से लेते हुए इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता शिव नगर निवासी मिथलेश ने बताया कि उनके वार्ड नम्बर 6 में सीवर की हालत बहुत दयनीय है। बंद होने के कारण शिविर का सारा पानी गलियों में फै ल रहा है जिससे आवगमन प्रभावित हो रहा है। खाली पड़े प्लाटों में भी अब तो दुर्गंध ने भी अपना आशीयाना बना लिया है। उन्होंने उपायुक्त से इस समस्या से निजात दिलाने का अनुरोध किया है। इसी कड़ी में संत नगर के वार्ड नम्बर 26 के लोगों ने पानी की निकासी को लेकर उपायुक्त से शिविर लाइन को जोडऩे का निवेदन किया है। ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सकें।
शिकायतकर्ता सुमन देवी वासी मनमोहन नगर (बबैल) ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पैसे दिलवाने की प्रार्थना उपायुक्त से की है। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। एक अन्य समस्या को लेकर शिविर में पहुंचे धर्मबीर वासी वजीरपुर टिटाना ने खेत से मिटटी चोरी करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाही करने का अनुरोध किया है। एक अन्य शिकायतकर्ता अंकित वासी बलाना ने उपायुक्त के सामने शिकायत की एक षडय़ंत्र के तहत एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी करके विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख 50 हजार रूपए की ठगी की है। उन्होंने उपायुक्त से संज्ञान लेकर न्याय दिलाने की मांग की है। एक अन्य शिकायतकर्ता हसीना पत्नी लियाकत वासी डाडोला ने उपायुक्त से प्रधानमंत्री योजना के तहत कन्यादान के रूप में सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि उन्हें प्रदान करने का अनुरोध किया है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज, एसडीएम मनदीप सिंह, डिप्टी सीईओ जिला परिषद कंचन दत्ता, सीटीएम टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, डीआरओ रणविजय सिंह सुलतानिया, डीएमसी अरूण भार्गव, बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता विशाल गोयत, आरटीए नीरज जिंदल, पशु चिकित्सक डॉ. माणिक पंवार, सुरेश लाठर, कृषि विभाग के सुधीर आदि मौजूद रहे।
बोक्स:
समाधान शिविर में बढ़ती शिकायतकर्ताओं की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त ने सभागार के बाहर गैलरी में शिकायतकर्ताओं द्वारा दी जाने वाली शिकायत के संदर्भ में बैंच स्थापित किया है।अब शिकायतकर्ता सभागार की बजाय बाहर बैंच पर मौजूद अधिकारियों के पास अपनी समस्या का पंजीकरण कराऐंगे। उसके पश्चात् उपायुक्त के समक्ष अपनी अर्जी को लेकर पेश होंगे।

Comments