जिला परिषद की सामान्य बैठक संपन्न. कई प्रस्तावों पर लगी मोहर.
BOL PANIPAT , 22 अप्रैल। जिला परिषद की सामान्य बैठक मंगलवार को जिला सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित सभागार में जिला परिषद की चेयरमैन काजल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह की मौजूदगी में आठ एजैण्डों पर एक-एक करके चर्चा हुई। जिसमें राज्य वित्त आयोग की प्रगति, 15वें वित्त आयोग की प्रगति एवं पूर्व योजना के अनुमोदन पर परिषद के सदस्यों ने सहमति प्रकट की। वहीं मनरेगा योजना के तहत सदस्यों द्वारा मांगों की प्रगति हेतु जिला कार्यक्रम अधिकारी रणसिंह वर्मा ने मनरेगा के कार्यो को प्रगति से करने व प्राथमिकता देने के लिए अपनी राय दी।
बैठक में ग्राम पंचायतों में स्टील के बैंच रखने पर भी चर्चा हुई। जिला परिषद की चेयरमैन ने कार्यालय खर्च को लेकर अपनी स्वीकृति स्पष्ट की। बैठक में दो प्रस्ताव पारित किए गए जिसमें पहले प्रस्ताव में पार्षदों ने विकास कार्यो के खर्च पर वाईस चेयरमैन के हस्ताक्षर करने से सम्बंधित था। इस पर 9 पार्षदों ने सहमति प्रकट की व 8 पार्षदों ने असहमति प्रकट की। दूसरे प्रस्ताव में पार्षदों ने पिछले नियम को लेकर प्रस्ताव रखा। जिस पर 10 पार्षदों ने मोहर लगाई।
बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को भी जिला परिषद सीईओ के समक्ष रखा जिस पर अधिकारियों ने परिषद के सदस्यों को आश्वासन दिया कि बैठक में जिन पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखी हैं उन पर वे अच्छा कार्य कर के दिखाएंगे। बैठक में अब तक हुए विकास कार्यो पर खर्च राशि का ब्यौरा भी दिया गया।
बैठक में संबंधित पार्षद ने खुखराना से आसन तक के मार्ग को दुरूस्त करने का अनुरोध किया। इस पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने अपनी स्थिति स्पष्टï की। बैठक में एचएसवीपी विभाग से एक पार्षद ने अनुरोध किया कि गांव नैन की सडक़े टूटी पड़ी हैं जिनको दुरूस्त करने की जरूरत है। सम्बंधित विभाग ने इस पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। संबंधित पार्षद ने चुलकाना में खेल स्टेडियम में बिजली की तारें जो बहुत नीचे आई हुई है, उन्हें दुरूस्त कराने का अनुरोध किया ताकि किसी भी प्रकार की घटना से बचाव किया जा सके।
बैठक में पार्षदों ने खेल विभाग, बिजली विभाग, जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कई समस्याएं भी रखी। जिन पर सम्बंधित अधिकारियों ने अपनी स्थिति स्पष्टï की। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलुजा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार के प्रतिनिधि विनीत,डीडीपीओ राजेश शर्मा, डिप्टी सीईओ कंचन लता,जिला खेल अधिकारी धरेंद्र सिंह हुडडा,डीपीओ परमिंद्र कौर,जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुडडा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व विभिन्न वार्डो के परिषद सदस्य मौजूद रहे।

Comments