Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेल रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, दाव पर लगी 6980 रूपये की नगदी व एक जोड़ी ताश पत्ते बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 5, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 मार्च 2024, थाना सेक्टर 13/17 पुलिस टीम ने सेक्टर 13/17 ग्राउंड में जुआ खेल रहे 5 युवकों को गिरफ्तार किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में दाव पर लगी 6980 रूपये की नगदी व एक जोड़ी ताश पत्ते बरामद हुए।

थाना सेक्टर 13/17 प्रभारी इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि थाना सेक्टर 13/17 पुलिस की टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान टोल टेक्स के पास मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की 5 युवक सेक्टर 13/17 ग्राउड में बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी तो 5 युवक जुआ खेलते दिखाई दिए।
पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को काबू कर मौके पर उनके कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 6980 रूपये की नगदी बरामद की।

इंस्पेक्टर विलासा राम ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान सुमित उर्फ चन्चू निवासी गीता कॉलोनी नूरवाला, प्रीयम व दिलीप निवासी वधावाराम कॉलोनी, कपिल निवासी परढ़ाना व संजय निवासी प्रकाश नगर तहसील कैंप के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 13/17 में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई अमल लाई गई।

Comments