Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


गढी बेसिक गांव के पास 13.50 ग्राम हैरोईन सहित युवक को पुलिस ने किया काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 12, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : बापौली, 12 फरवरी (प्रीती शर्मा) : गढी बेसिक गांव के पास सनौली खुर्द थाना पुलिस ने 13.50 ग्राम हैरोईन ( स्मैक ) सहित युवक को काबू किया और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। सनौली खुर्द थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि पुलिस टीम गढी बेसिक गांव के पास नंगला पार रोड पर मौजूद थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि गढी बेसिक गांव निवासी इसरार पुत्र सादिन राणा माजरा गांव की और से पैदल आ रहा है और उसके पास काफी मात्रा में नशीला पदार्थ है। अगर गढी बेसिक गांव के सरकारी स्कूल के पास नाका लगाकर जांच की जाए तो इसरार को काबू किया जा सकता है। सुचना मिलते ही पुलिस टीम ने गढी बेसिक गांव के पास नाका लगाकर जांच शुरू की तो कुछ देर बाद एक लडका राणा माजरा गांव की और से पैदल आता दिखाई दिया और पुलिस टीम को देखकर हैरान रह गया और पीछे मुढकर तेज गति से चलने लगा। पुलिस टीम ने उसे पकड लिया और उससे पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान गढी बेसिक गांव निवासी ईसरार पुत्र सादिन के रूप में बताई। पुलिस टीम कार्यवाही करते हुए उसे नोटिस देकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट खंड कृषि अधिकारी सतीश कुमार के सामने उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास जेब से एक पोलिथीन पारदर्शी मे बुरे रंग का पाउडर नुमा पदार्थ मिला जोकि चैक किया तो अनुभव अनुसार पदार्थ हैरोईन ( समैक ) पाई गई। बरामद हैरोईन( समैक ) का पोलिथीन सहित वजन 13.50 ग्राम पाया गया। स्मैक सहित आरोपी को पकड कर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

Comments