पीआरपीसी में 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक रूप से मनाया गया
BOL PANIPAT :- 4 मार्च, 2024: पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) में 4 मार्च 2024 को 53वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस उद्देश्यपूर्ण एवं सार्थक रूप से मनाया गया। इस अवसर पर एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी ने मुख्य-महाप्रबंधकगण, महाप्रबंधकगण, उप- महाप्रबंधकगण, विभागाध्यक्षगण, यूनियन एवं ओफिसर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, कर्मचारीगण और ठेकेदार बंधुओ की उपस्थिति में पीएनसी में तथा सुधांशु शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) ने पीआर के अग्नि एवं सुरक्षा विभाग में सुरक्षा ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम के शुरुआत में एम एल डहरिया द्वारा सभी उपस्थित लोगों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई । इसके बाद उन्होंने विशेष रूप से छपवाई गई सुरक्षा मैगज़ीन का अनावरण किया । इस दौरान इंडियन ऑयल के अध्यक्ष का विशेष संदेश, सुधांशु शेखर , मुख्य-महाप्रबंधक (तकनीकी ) द्वारा तथा निदेशक (रिफ़ाइनरीज़) का विशेष संदेश चूरामन, मुख्य-महाप्रबंधक (ई.एस. एवं आई. पी.) द्वारा पढ़ा गया । राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 2024 का विषय ‘ “ई. एस. जी. उत्कृष्टता के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान दें” ईएसजी से यहां अर्थ पर्यावरण, सामाजिक और शासन (Environmental, Social and Governance) से है।
अपने सम्बोधन में डहरिया ने कार्य स्थल पर पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के पश्चात ही कार्य करने पर ज़ोर दिया। साथ ही उन्होने पिछली दुर्घटनाओ से शिक्षा लेकर व सभी सिफारिशों को साइट पर इम्प्लीमेंट करने की कहा। उन्होने सभी से अपील की कि जब तक सुरक्षा पर पूर्ण रूप से संतुष्ट नही हो जाते तब तक कार्य की शुरूआत न करें ताकि पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स मे शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से
आईएफआर सूट का उपयोग तथा एसओपी की पालना पूरी तरह से करने पर जोर दिया । डहरिया ने आगे कहा कि हमें दुर्घटनाओं से सीख लेते हुए अपनी सुरक्षा प्रबंधन एवं संचालन प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए हमें अति आत्मविश्वास, सुरक्षा संचालन प्रणाली को नज़र अंदाज़ करना, सुरक्षा नियमों का पालन न करना, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का प्रयोग न करना जोकि किसी भी दुर्घटना के मुख्य कारण होते हैं आदि से सर्वथा बचना चाहिए ।
इस अवसर पर फायर स्टेशन में विभिन्न वेंडरों द्वारा सुरक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जिसमे विभिन्न प्रकार के सुरक्षा उपकरणो को प्रदर्शित किया । इसके अलावा पीआरपीसी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह जोकि 4 से 11 मार्च 2024 तक मनाया जाएगा जिसमें कर्मचारियों, ठेका श्रमिकों, अनुबंध पर्यवेक्षकों, चालकों तथा सहायकों, सीआईएसएफ कर्मचारियों, गृहिणियों और विप्स सदस्यों के लिए विभिन्न सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किये जाएगे।

Comments