Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी में ऑनसाइट आपदा ड्रिल का अभ्यास सफलतापूर्वक सम्पन्न.

By LALIT SHARMA , in Business , at September 28, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 28 सितम्बर,  2023 

पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स (पीआरपीसी) द्वारा आग एवं गैस जैसे खतरे से निपटने के लिए दिनांक 27 सितम्बर, 2023 को पानीपत नैफथा क्रैकर संयंत्र में विभिन्न विभागों के द्वारा हाइड्रोकार्बन गैस के खतरे से निपटने की तैयारियों के सही आकलन करने हेतु एक ऑनसाइट आपदा ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।  

इस ड्रिल के परिदृश्य में  टैंक फार्म-3 के टैंक न॰ 66-T-02B के आउटलेट लाइन में प्रैशर गेज के वैल्डिंग जाइंट से हाइड्रोकार्बन गैस (प्रोपिलीन गैस) के रिसाव को दर्शाया गया था। दोपहर  15:00 बजे टैंक न॰ 66-T-02B के आउटलेट लाइन में प्रैशर गेज से  हाइड्रोकार्बन गैस का रिसाव होना शुरू हुआ और थोड़ी देर बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 15:08 बजे अग्नि एंव सुरक्षा प्रभारी ने मुख्य सुरक्षा प्रबन्धक से चर्चा करके आपातकालीन सायरन बजाने का आदेश दिया ।  15:17 बजे जब हाइड्रोकार्बन का रिसाव तेजी से फैलने और आग लगने की घटना के बाद की गंभीरता को देखते हुये श्री सुधांशु शेखर, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) ने इस घटना को एल-2 आपदा घोषित कर दिया। 

आपातकालीन सायरन बजते ही फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियाँ साइट पर पहुँच गई और ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव पर काबू करने के लिए फायर मॉनिटर और वाटर कर्टन के माध्यम से आपातकाल नियंत्रण कार्य प्रारंभ किया। एम. एल. डहरिया , कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी को इस बारे में सूचना दी गई ।  उनके द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करके लगभग एक घंटे के अथक प्रयास  के बाद ठीक 16:14 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण करके स्थिति सामान्य होने की घोषणा की गई। 

इस आपदा ड्रिल के बाद एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में आपातकालीन तैयारी योजना में और सुधार के लिए आपातकालीन समन्वयकों द्वारा दी गई रिपोर्ट की समीक्षा डहरिया तथा संबन्धित वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई। श्री डहरिया ने इस मॉक ड्रिल के सफल आयोजन के लिए सभी की सराहना करते हुए इसमें और अधिक सुधार लाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव भी दिए।

Comments